30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीएसएफ ने पंजाब में मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन

जम्मू कश्मीर में एक तरफ जहां भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ मोर्चा संभाल रखा है तो वहीं सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तानी ड्रग आतंक के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 17 Sep 2023, 3:53 PM IST

BSF Shoots Down Pakistani Drone In Punjab

जम्मू कश्मीर में एक तरफ जहां भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ मोर्चा संभाल रखा है तो वहीं सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तानी ड्रग आतंक के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। फिर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब के तरनतारन जिले के टीजे सिंह गांव के पास 2.5 किलो मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की है।

पाकिस्तानियों ने क्वाडकॉप्टर ड्रोन के माध्यम यह मादक पदार्थ भेजा था। इसे बीएसएफ ने देखते ही मार गिराया। इसके बाद पंजाब पुलिस के साथ तलाशी अभियान में क्वाडकॉप्टर ड्रोन और 2.5 किलोग्राम हेरोइन तरनतारन के राजोके गांव के धान के खेत में बरामद किया गया। इसके कब्जे में ले लिया गया है। यह गांव अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब बसा हुआ है।

पाकिस्तान भले ही भूखों मर रहा हो लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू कश्मीर में एक तरफ आतंक फैला रहा है तो वहीं पंजाब में नस्ल खराब करने के लिए ड्रग्स की सप्लाई कर रहा है। इसी तरह से बीएसएफ ने एक सिंतबर को भी ड्रग्स की एक बड़ी खेप पकड़ी थी। मेंहदीपुर गांव में तीन पैकेट बरामद किए गए थे। इसमें 2.7 किलोग्राम हिरोईन थी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय