
सोशल मीडिया पर दिल्ली के एक कैब चालक का पाकिस्तानी नागरिक और उसकी गर्लफ्रेंड से बहस वायरल हो रही है। इस वीडियो बहस में देर रात करीब 12 बजे का जिक्र आ रहा है। इसमें बैठे पाकिस्तानी मूल के व्यक्ति और महिला मित्र से कुछ तक नोकझोंक नजर आती है और फिर स्थिति इतनी बिगड़ती है कि कैब ड्राइवर उन्हे बीच रास्ते ही उतार देता है।
एक मिनट 17 सेकंड के इस वीडियो में साफ है कि ड्राइवर ने दिल्ली और भारतीय को भला-बुरा कहने पर पाकिस्तानी का विरोध किया लेकिन जब वह बहस करने लगे कि उन्होंने भारत और भारतीयों को कोई गाली नहीं दी है। वह बस उन्हें मतलबपरस्त कह रहे हैं। इस पर मामला बिगड़ गया। ड्राइवर ने पहले ऐसा बोलने से मना किया और जब नहीं माने तो बीच रास्ते ही कार से उतार दिया।
इसके बाद भी दोनों पक्षों में सड़क पर बहस होती रही। वह कहने लगे कि, ये देखो, ये मोदी का भारत है, यहां देर रात ऐसे किसी को बीच सड़क पर उतार दिया जाता है। फिर ड्राइवर ने भी उन्हें पाकिस्तानी कहते हुए भला-बुरा कहा। इसके बाद कैब ड्राइवर उन्हें वहीं उतार कर चल दिया।
Updated on:
14 Sept 2024 05:13 pm
Published on:
14 Sept 2024 08:30 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
