19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कनाडा की नई इमिग्रेशन नीति, टेम्परेरी एंट्री में 43% कटौती, पीआर लक्ष्य स्थिर

कनाडा की नई इमिग्रेशन नीति में 2026 से अस्थायी निवासियों में 43% कटौती की घोषणा, जबकि हर साल 3.8 लाख पीआर का लक्ष्य स्थिर रखा गया है। छात्रों, वर्कर्स और आर्थिक श्रेणी को प्राथमिकता देते हुए वीजा नियमों में बड़े बदलाव किए गए हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Mar 20, 2026

Canada New Immigration Policy

Canada New Immigration Policy(AI Image-ChatGpt)

Canada New Immigration Policy: कनाडा सरकार ने 13 मार्च को अपनी नई इमिग्रेशन योजना जारी करते हुए अस्थायी निवासियों (टेम्परेरी रेजिडेंट्स) की संख्या में बड़ी कटौती करने का फैसला लिया है, जबकि स्थायी निवास (परमानेंट रेजिडेंट्स- पीआर) के लक्ष्यों को लगभग स्थिर रखा गया है। इस नई योजना के तहत 2026 से 2028 तक हर साल करीब 3.8 लाख लोगों को पीआर दिया जाएगा। इनमें से लगभग 64% आर्थिक श्रेणी के अंतर्गत होगा, जो देश की श्रम आवश्यकताओं को पूरा करने पर केंद्रित रहेगा।

अस्थायी निवासियों के मामले में सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। 2025 में जहां नए अस्थायी आगमन की संख्या लगभग 6.73 लाख थी, वहीं 2026 में इसे घटाकर 3.85 लाख कर दिया जाएगा, जो लगभग 43% की कमी दर्शाता है। सरकार का लक्ष्य है कि 2027 तक कुल अस्थायी आबादी को देश की कुल जनसंख्या के 5% से नीचे लाया जाए।

Canada New Immigration Policy: छात्रों और अस्थायी कामगारों की संख्या पर सीमाएं


छात्रों और अस्थायी कामगारों की संख्या पर भी सीमाएं तय की गई हैं। 2026 में अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या को लगभग 1.55 लाख और अस्थायी विदेशी कामगारों को 2.3 लाख तक सीमित रखा जाएगा। हालांकि, यह स्पष्ट किया गया है कि इस नीति का प्रभाव पहले से कनाडा में रह रहे लोगों पर नहीं पड़ेगा। साथ ही, 2026 और 2027 के दौरान करीब 33,000 अस्थायी विदेशी कामगारों को स्थायी निवास में बदलने का अतिरिक्त अवसर दिया जाएगा। कृषि, स्वास्थ्य सेवा और परिवहन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Canada PR 2026: नई नीति में पीएचडी और मास्टर्स छात्रों को राहत


पीआर लक्ष्यों में भी बदलाव किया गया है। 2025 के 5 लाख के लक्ष्य को घटाकर स्थिर किया गया है, लेकिन आवश्यकता के अनुसार इसे 3.5 लाख से 4.2 लाख के बीच लचीला रखा जाएगा। नागरिकता प्रक्रिया को भी सरल बनाने के लिए ऑनलाइन टेस्ट को डिफॉल्ट बनाया जा रहा है और 80% आवेदनों को 12 महीनों के भीतर निपटाने का लक्ष्य रखा गया है। नई नीति में पीएचडी और मास्टर्स छात्रों को कुछ राहत दी गई है। साथ ही, लगभग 1.15 लाख संरक्षित व्यक्तियों के पीआर आवेदन दो वर्षों में निपटाने की योजना है। इसके अलावा, पासपोर्ट सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नया सिस्टम लागू किया जाएगा, जिससे विदेश में रह रहे कनाडाई नागरिकों को अधिक सुविधा मिल सकेगी।