
Cannon Blast claimed three lives in Gaya Bihar during Holi
Cannon Blast in Gaya: बिहार के गया जिले में होली के दिन एक बड़ा हादसा हो गया। यहां सैन्य अभ्यास के दौरान तोप का एक गोला फायरिंग रेंज से बाहर जाकर गिरा। जिसकी चपेट में आने से तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। बताया गया कि ग्रामीण जहां ताश खेल रहे थे, वहीं आकर तोप का गोला गिरा। यह दर्दनाक घटना गया जिले के बाराचट्टी के गुलरवेद गांव में बुधवार को घटी। यहां सेना के फायरिंग रेंज से तोप का एक गोला गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना में तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस के मुताबिक, बाराचट्टी थाना क्षेत्र के गूलरवेद गांव में पास के ही सेना फायरिंग रेंज में जवान अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान एक तोप का गोला फायरिंग रेंज से बाहर गूलरवेद गांव में जा गिरा। मिली जानकारी के अनुसार गया के बाराचट्टी में सेना का प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान तोप का गोला फायरिंग रेंज से बाहर जाकर फटा। इस हादसे से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
एक महिला सहित तीन लोगों की मौत-
तोप गोले की चपेट में एक ही परिवार के छह लोग आ गए। उनमें से तीन लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर ही एक महिला समेत तीन की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान कंचन कुमारी (28), गोविंदा मांझी (29) और सूरज कुमार के रूप में की गई है।
घायलों को मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती-
घटना के बारे में जानकारी देते हुए बाराचट्टी थानाध्यक्ष राम लखन पंडित ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, इससे पहले इसी गांव में मिल्रिटी फायरिंग रेंज से गोली लगने से मौत हुई थी।
हादसे के बाद परिजनों में मचा कोहराम
मृतकों में गोला मांझी का दामाद गोविंद मांझी (25) (डोभी के रहने वाले), सूरज कुमार (18) गूलरवेद और कंचन कुमारी (45) शामिल है। वहीं घायलों में गीता कुमारी (11), राशो देवी(30), पिंटू मांझी(25) शामिल हैं। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची गई। वहीं इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Updated on:
09 Mar 2023 09:31 am
Published on:
09 Mar 2023 09:27 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
