
Cartoonist Narayan Debnath Dies In Kolkata Mamata Banerjee pays Tribute
मशहूर कार्टूनिस्ट और बंगाली कॉमिक किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले नारायण देबनाथ अब नहीं रहे। उनका मंगलवार को 18 जनवरी को कोलकाता के एक अस्पताल में निधन होग या। देबनाथ ने 97 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। देबनाथ बंगाली कॉमिक किरदार ‘ बंतुल द ग्रेट’ , ‘ हांडा-भोंदा’ और ‘नोंते फोंते’ के रचयिता थे। इस कार्टून कैरेक्टर की वजह से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी। देबनाथ का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक वे बीते 25 दिनों से भर्ती थे। सीएम ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक जताया है।
देबनाथ को इलाज के लिए कोलाकात के बेलेव्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर वे आईसीयू में जीवन रक्षक प्रणाली यानी वैंटिलेटर पर ही थे। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि देबनाथ ने सुबह 10.15 मिनट पर अंतिम सांस ली।
यह भी पढ़ें - ममता ने पीएम से की राज्यपाल की शिकायत
सीएम ने जताया शोक
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नारायण देबानाथ के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा- 'अत्यंत दुख की बात है कि प्रख्यात साहित्यकार, चित्रकार, कार्टूनिस्ट और बच्चों की दुनिया के लिए कुछ अमर चरित्रों के निर्माता नारायण देबनाथ नहीं रहे। उन्होंने बंटुल द ग्रेट, हांडा-भोंडा, नॉनटे-फोंटे, ऐसे कार्टून बनाए थे जो दशकों से हमारे दिलों में अंकित हैं।'
2013 में बंग विभूषण से नवाजा गया
ममता बनर्जी ने आगे लिखा कि, हमें देबनाथ को 2013 में बंगाल के सर्वोच्च पुरस्कार 'बंग विभूषण' से सम्मानित करते हुए गर्व हो रहा था। उनका निधन निश्चित रूप से साहित्यिक रचनात्मकता और कॉमिक्स की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
उनके परिवार, दोस्तों, पाठकों और अनगिनत प्रशंसकों और अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।
दिसंबर में किया गया था भर्ती
नारायण देबनाथ को 24 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। वे उम्र जनित बीमारियों से पीड़ित थे। हालांकि सोमवार को उनकी स्थिति में कुछ सुधार हुआ था, लेकिन मंगलवार सुबह एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ी और इसके बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
यह भी पढ़ें - ममता और अभिषेक में मतभेद सिर्फ 'ड्रामा'- भाजपा
बताया जा रहा है कि, वरिष्ठ लेखक और कलाकार देबनाथ का ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। उनके इलाज के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन हुआ था। उन्हें आईसीयू में एडमिट करना पड़ा था। मंत्री अरूप राय और गृह सचिव बीपी गोपालिका ने गत गुरुवार को अस्पताल में जाकर उनसे मुलाकात भी की थी। यही नहीं सीएम ममता बनर्जी ने भी उनकी सेहत को लेकर फोन पर हाल जाना था।
Published on:
18 Jan 2022 02:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
