15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली: कैश वैन से 8 लाख की लूट, सुरक्षाकर्मी की गोली मारकर हत्या

दिल्ली के वजीराबाद इलाके में जगतपुर फ्लाईओवर के पास कैश वैन से 8 लाख रुपए लूट लिए गए हैं। वहीं सुरक्षाकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने जांच के लिए टीम गठित कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
cash-van-guard-shot-dead-outside-icici-bank-atm-in-delhi-8-lakh-looted.jpg

Cash Van Guard Shot Dead Outside ICICI Bank ATM In Delhi, ₹ 8 Lakh Looted

पुलिस अधिकारी ने बताया कि "आज शाम लगभग 4:50 बजे जगतपुरी फ्लाईओवर के पास ICICI बैंक के एटीएम में नकदी जमा करने के लिए एक कैश वैन आई थी। एक व्यक्ति ने पीछे से आकर कैश वैन के गार्ड पर फायरिंग कर दी और रुपये लेकर फरार हो गया। फायरिंग में वैन के सुरक्षाकर्मी जय सिंह को गोली लगी, जिनकी उम्र 55 साल थी। गोली लगने के बाद उन्हें नजदीकी हास्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने इस वारदात की जांच के लिए टीमों का गठन दिया है। इसके साथ ही आरोपियों की पहचान करने और घटनाओं के क्रम का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

पुलिस ने लूटी गई राशि की नहीं की पुष्टि
पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने कहा कि अभी तक हमें पता चला है कि 8 लाख रुपए लूट लिए गए हैं। चूंकि कैश वैन का एक अन्य कर्मचारी, जिसके पास कैश की लॉगबुक है। वह घायल गार्ड के साथ अस्पताल गया था, इसलिए हम अभी लूटी गई राशि की पुष्टि नहीं करते हैं। जांच के बाद लूटी गई राशि के बारे में पुष्टि की जाएगी।

यह भी पढ़ें: खराब हुई दिल्ली की एयर क्वालिटी, BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल कारों पर लगा प्रतिबंध