caste survey: कांग्रेस शासित प्रदेश तेलंगाना में पिछले साल हुई जातिगत जनगणना के आंकड़े सामने आए है। प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग की आबादी 56.33 प्रतिशत है, जिनमें से 10.8 प्रतिशत मुसलमान हैं। ये आंकड़े राज्य सरकार द्वारा सामाजिक-आर्थिक, शिक्षा, रोजगार, राजनीतिक और जातिगत सर्वेक्षण के बाद सामने आए, जो एक व्यापक घर-घर जाकर किया गया सर्वेक्षण था। जिसमें 3,54,77,554 लोग और 1,12,15,134 परिवार शामिल थे। बता दें कि बिहार और कर्नाटक के बाद तेलंगाना देश का तीसरा राज्य है जिसने जातिवार जनसांख्यिकी निर्धारित करने के लिए जाति सर्वेक्षण किया है।