
Cattle Smuggling Case TMC Birbhum District President Anubrata Mondal sent to 14 day Custody
Anubrata Mondal Cattle Smuggling Case: तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी अनुब्रत मंडल को आज सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीबीआई की आसनसोल की विशेष अदालत ने आज मामले की सुनवाई के दौरान उन्हें बेल देने से इंकार करते हुए जेल भेजने का आदेश दिया।
मालूम हो कि पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के बाहुबली नेता और बीरभूम जिले के पार्टी अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को ममता बनर्जी का करीबी माना जाता है। लेकिन पशु तस्करी केस में नाम सामने के बाद उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। बीते दिनों अनुब्रत के वकीलों ने अनुब्रत मंडल को मेडिकल ग्राउंड पर जमानत की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज करते हुए, कोर्ट ने अनुब्रत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब उन्हें 7 सितंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बताते चले कि सीबीआई ने 2020 में पशु तस्करी के मामले में केस दर्ज किया था। इसमें अनुब्रत मंडल का नाम भी सामने आया था। सीबीआई के मुताबिक 2015 से 2017 के दौरान सीमा सुरक्षा बल को 20,000 से ज्यादा पशुओं के कटे सिर मिले थे। इस केस की छानबीन के बाद 11 अगस्त को सीबीआई की टीम ने अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उनसे पूछताछ की जा रही है।
इधर एक दिन पहले ही अनुब्रत मंडल की रिहाई के लिए स्पेशल जज को धमकी दी गई थी। जिसमें कहा गया था कि अगर अनुब्रत मंडल को जमानत नहीं दी गई तो वे लोग उनके परिवार को फर्जी मामलों में फंसा देंगे। स्पेशल जज ने मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। जज को बप्पा चटर्जी के नाम से चिट्ठी मिली है। इसमें लिखा है कि अगर जज ने अनुब्रत मंडल को जमानत नहीं दी तो जज के परिवार को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के मामले में फंसा दिया जाएगा।
Published on:
24 Aug 2022 04:56 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
