
DA hike
एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का अंतरिम बजट पेश कर कई बड़े ऐलान किए। बता दें कि अगले कुछ ही महीनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में इस बजट से लगभग हर वर्ग के लोग बड़ी उम्मीदें लगाए बैठे थे। इस बजट में केंद्रीय कर्मचारियों को भी कुछ सरप्राइज मिलने की भी उम्मीद थी। ऐसा कुछ खास हुआ नहीं। साथ ही केंद्रीय कर्मचारी अपने महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी के इंतजार में आस लगाए हैं। आइए जानते हैं केंद्रीय कर्मचारियों को कब तक DA बढ़कर मिलेगा।
मार्च में हो सकता है एलान
बता दें कि साल की पहली छमाही के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान मार्च महीने में होता है। यह बढ़ोतरी जनवरी से जून तक की हर छमाही के लिए होती है। इसी बीच उम्मीद है कि साल 2024 की पहली छमाही के लिए भत्ते में बढ़ोतरी का एलान मार्च महीने में हो सकता है। बताया जा रहा है कि इस बार सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के भत्ते में 4 से 5 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकती है। बता दें कि अगर ऐसा होता है, तो केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50 से 51 फीसदी बढ़ सकता है। वर्तमान में फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता 46 प्रतिशत है। पिछले वर्ष की दोनों छमाही के लिए कुल आठ फीसदी भत्ता बढ़ाया गया था। दोनों छमाही में क्रमश: 4-4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी।
क्या कहते हैं महंगाई के आंकड़े
अखिल भारतीय सीपीआई-आईडब्ल्यू 0.3 अंक दिसंबर 2023 के लिए घटकर 138.8 हो गया। इस अंक के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है कि महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। बता दें कि नवंबर 2023 के मुकाबले इसमें 0.22 प्रतिशत की कमी आई थी। वहीं एक साल पहले इसी महीने के दौरान 0.15 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई थी। दिसंबर 2023 के लिए वर्ष-दर-वर्ष मुद्रास्फीति 4.91 प्रतिशत रही। यह पिछले महीने यह 4.98 प्रतिशत थी। एक साल पहले इसी महीने में यह 5.50 प्रतिशत थी। इसी तरह, खाद्य-स्फीति दर पिछले महीने के 7.95 प्रतिशत की तुलना में 8.18 प्रतिशत रही।
ये भी पढ़ें: ₹3,000 की मासिक SIP को कैसे 1.5 लाख रुपए प्रति माह में बदलें, जानिए पूरी डिटेल
Published on:
04 Feb 2024 12:39 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
