
आज से देशभर में 80 रुपए किलो टमाटर बेचेगी केंद्र सरकार, इस तरीके से खरीद पाएंगे
Tomato Price: देश के अधिकांश हिस्सों में जारी भारी बारिश और बाढ़ के बीच टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं। कई जगह एक किलोग्राम टमाटर खरीदने के लिए 250 रुपए तक खर्च करने पड़ रहे है। टमाटर के भाव बढ़ने के कारण लोग कम खरीद रहे है। विपक्षी पार्टियां इसको मोदी सरकार की विफलता बता रही है। इसी बीच दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, पटना, मुजफ्फरपुर और आरा के लोगों को आज से राहत मिलने वाली है। टमाटर की बढ़ती कीमतों से परेशान उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (NCCF) आज दिल्ली-एनसीआर में सस्ते टमाटर बेचने जा रही है। बताया जा रहा है कि इन जगहों पर 80 रुपए प्रति किलो की रियायती दर पर मोबाइल वैन के जरिये टमाटर की बिक्री शुरू हो गई है।
80 रुपए किलो बेचने की योजना
उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि NCCF ने कई जगहों पर शुक्रवार से ही इसके जरिए सस्ते दाम पर टमाटर उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। सबसे पहले ये बिक्री दिल्ली में शुरू हुई इसके बाद आज से ये नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, पटना, मुजफ्फरपुर और आरा जैसे जिलों में मिलना शुरू हो जायेगा। शीर्ष सरकारी अधिकारियों ने कहा कि नोएडा में रजनीगंधा चौक स्थित एनसीसीएफ कार्यालय में और दिल्ली समेत अन्य सभी स्थानों पर मोबाइल वैन के जरिये से टमाटर बेचे जा रहे है।
500 से अधिक जगहों पर 80 रुपए मिल रहा टमाटर
देश भर में 500 से अधिक केन्द्रों पर स्थिति का दोबारा आकलन करने के बाद आज से इसे 80 रुपये प्रति किलोग्राम बेचने का निर्णय लिया गया है। दिल्ली में कई प्वाइंटों पर आज से बिक्री शुरू हो गई है बता दें कि मानसून की भारी बारिश और आपूर्ति प्रभावित होने से शनिवार को प्रमुख शहरों के खुदरा बाजारों में टमाटर की कीमतें 250 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुंच गईं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, टमाटर की अखिल भारतीय औसत कीमत लगभग 117 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
लोगों ने लाइन लगाकर खरीद रहे टमाटर
NCCF की प्रबंध निदेशक एनीस जोसेफ चंद्रा के मुताबिक कल 17,000 किलो टमाटरों में से लगभग 80 प्रतिशत बिक गए। आज से दिल्ली में इसकी पहुंच और मात्रा बढाई जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक इस पहल पर प्रतिक्रिया अच्छी रही और कुछ जगहों पर छूट वाले टमाटर खरीदने के लिए लाइन लगी थी। करोल बाग, पटेल नगर, पूसा रोड, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, नेहरू प्लेस, आदर्श नगर, वजीरपुर में जेजे स्लम और ढोढ़ापुर शिवमंदिर जैसे क्षेत्रों में लगभग 20 मोबाइल वैन भेजी गईं। आज से लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, पटना, मुजफ्फरपुर और आरा जैसे जिलों में सस्ते दाम पर टमाटर मिलना शुरू हो जायेगा
Published on:
16 Jul 2023 12:03 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
