29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chandigarh University MMS leak: पंजाब पुलिस को मिली नई कामयाबी, अरुणाचल प्रदेश से सैन्यकर्मी गिरफ्तार

Chandigarh University MMS leak: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS लीक मामले में पंजाब पुलिस ने चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी पर लड़की को ब्लैकमेल करने का आरोप है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 24 Sep 2022, 11:15 PM IST

 Chandigarh University MMS leak: Indian Army Personnel Posted in Arunachal Pradesh Arrested

Chandigarh University MMS leak: Indian Army Personnel Posted in Arunachal Pradesh Arrested

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS लीक मामले में पंजाब पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी एक सैन्यकर्मी है जिसे जल्द ही कोर्ट में भी पेश किया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने पहले ही लड़की समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में से एक लड़की का बॉयफ्रेंड है।

दरअसल, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS लीक मामले में अरुणाचल प्रदेश से पंजाब पुलिस ने एक सैन्यकर्मी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी का नाम संजीव सिंह जिसे अरुणाचल प्रदेश के सेलापास से गिरफ्तार किया है। संजीव सिंह की पोस्टिंग अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर के पास थी और ये जवान जम्मू-कश्मीर का निवासी है।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इस गिरफ़्तारी की जानकारी दी और कहा कि इसपर आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल करने का शक है।

पूछताछ में सामने आया था कि लड़की अपने बॉयफ्रेंड को जो वीडियो भेज रही थी वो लड़का उस वीडियो को सेना के एक जवान को भेज रहा था। इस जवान लड़की को फिर ब्लैकमेल करना शूर किया और उसपर दबाव बनाकर और वीडियो मांगने शुरू कर दिया थे। इसके बाद पुलिस इस आरोपी तक पहुंची है।

यह भी पढ़े- Ankita Bhandari Murder Case: मेरा बेटा सीधा-साधा है, बीजेपी से हटाए गए विनोद आर्य ने अपने बेटे का किया बचाव

बता दें कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक लड़की ने 60 से अधिक छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे लीक कर दिया। जब इसकी पोल खुली तो यूनिवर्सिटी की छात्रों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया और ये विरोध देखते ही देखते बहुत बड़ा हो गया जिस करण यूनिवर्सिटी को 24 सितंबर तक बंद करना पड़ा है।