राष्ट्रीय

चंद्रयान-3 के बाद दूसरे मून मिशन की तैयारी शुरू! ISRO ने दी ये बड़ी जानकारी

ISRO Moon Mission: चंद्रयान-3 की शानदार सफलता के बाद इसरो दूसरे मून मिशन की तैयारी में जुट गया है। यह मिशन चंद्रमा की सतह से सैंपल इकठ्ठा करके पृथ्वी पर भेजेगा।

less than 1 minute read
ISRO Moon Mission

ISRO Moon Mission: चंद्रयान 3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान भले ही एक्टिव नही हुए हों, लेकिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने देश को एक बड़ी खुशी खबरी दी है। इसरो ने दूसरे चंद्र मिशन की बात कही है, जिसका काम चंद्रमा की सतह सैंपल कलेक्ट करना होगा।

चंद्रमा की सतह कलेक्ट सैंपल

हालांकि अभी इस मिशन के लिए कोई समय निर्धारित नहीं किया गया है। लेकिन इसरो अपने सिस्टम को इस प्रकार तैयार कर रही है कि चंद्रमा की सतह पर सैंपल कलेक्ट करके वापस पृथ्वी पर आ सके। प्राप्त जानकारी के मुताबकि चंद्रयान-3 की लैडिंग के बाद चांद की सतह पर हॉप एक्सपेरिमेंट इसी मिशन का एक हिस्सा है।

चंद्रयान 3 से संपर्क करने की कोशिश जारी

गौरतलब है कि इसरो चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर से लागातार संपर्क स्थापित करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन दोनों की तरफ से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आ रही है। इसरो ने कहा , “हम नहीं जानते कि ये कब जागेगा। हो सकता है कि कल या हो सकता है कि ये लूनर डे के आखिरी दिन जागे. हम कोशिश कर रहे हैं।अगर लैंडर और रोवर जाग गए तो ये बड़ी उपलब्धि होगी।”
यह भी पढ़ें: खालिस्तानी आतंकियों को नस्तानाबूत करने की तैयारी में जुटा भारत, अलर्ट मोड में एजेंसियां

Updated on:
25 Sept 2023 10:58 am
Published on:
25 Sept 2023 10:57 am
Also Read
View All

अगली खबर