5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

catch_icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंद्रयान-3 से सफलतापूर्वक अलग हुआ लैंडर विक्रम, जानिए अब आगे क्या होगा?

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 स्पेसक्राप्ट और लैंडर विक्रम का सफर लगभग एक महीने तक चला है। अब लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान चंद्रमा तक की यात्रा अकेले ही तय करेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
Chandrayaan-3

Chandrayaan-3

भारतीय अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 गुरूवार यानी 17 अगस्त को सफलता पूर्वक अपने लैंडर विक्रम से जुदा हो गया है। चंद्रयान-3 स्पेसक्राप्ट और लैंडर विक्रम का यह सफर लगभग एक महीने तक चला है। बता दें कि चंद्रयान-3 को बीते महीने 14 जुलाई को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो से लॉन्च किया गया था।

कल से शुरू होगी डिबूस्टिंग की प्रक्रिया

चंद्रयान-3 से अलग होने के बाद लैंडर विक्रम अकेला ही चंद्रा की सतह की ओर जाएगा। चंद्रयान-3 मिशन के आगामी चरणों में ऑनबोर्ड उपकरणों को सक्रिय करना और वैलिड करना शामिल है। शुक्रवार यानी 18 अगस्त शाम 4 बजे से लैंडर विक्रम को धीरे-धीरे कम करने और इसे चंद्र ध्रुवों पर स्थापित करने के लिए प्रयास किया जाएगा।

23 अगस्त को होगी लैंडिंग

चंद्रयान-3 के फाइनल स्टेज में पहुंचने में केवल एक हफ्ते का समय बाकी रह गया है। 23 अगस्त शाम 5.47 मिनट बजे लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुप पर उतरने की उम्मीद है।