19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chandrayaan-3 की सफलता पर इन नेताओं के बयान वायरल, किसी ने चांद पर भेजे यात्री तो, किसी ने सकुशल धरती पर उतारा

Chandrayaan3 Mission: चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई दिग्गज नेताओं ने देश वासियों को बधाई दी। इसी बीच कई नेताओं का ऐसा रिएक्शन सामने आया, जो हर किसी को चौंका देगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Leaders Reaction on Chandrayaan-3

Leaders Reaction on Chandrayaan-3

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO ने बुधवार शाम 6:04 बजे मिशन मून यानी चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग करा दी है। इसी के साथ भारत कीर्तिमान स्थापित करते हुए चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई दिग्गज नेताओं ने देश वासियों को बधाई दी। इसी बीच कई नेताओं का ऐसा रिएक्शन सामने आया, जो हर किसी को चौंका देगा।

ममता बनर्जी ने राकेश शर्मा को बताया राकेश रोशन

वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहती नजर आ रही हैं कि जब राकेश शर्मा अंतरिक्ष में पहुंचे थे तब तात्कालीन पीएम इंदिरा गांधी ने उनके बात की थी। लेकिन सीएम ने राकेश शर्मा की जगह राकेश रोशन बोल दिया। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: ISRO के इन 9 रत्नों ने चंद्रयान -3 को किया तैयार, कई सालों तक की रात- दिन कड़ी मेहनत


मिशन मून से अनजान दिखे सीएम नीतीश

चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर नेताओं का बयान अभी खत्म नहीं हुआ है, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक मीडियाकर्मी ने प्रश्न पूछा कि चंद्रयान-3 बुधवार शाम करीब 6 बजे चंद्रमा पर लैंड करेगा। इस सवाल पर सीएम अनजान नजर आए और इधर-उधर देखने लगे, ऐसा लग रहा था मानों उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

बहरहाल, उनके बगल में खड़े अशोक चौधरी नीतिश कुमार के कान में धीरे से मिशन मून के बारे में जानकारी दी। इसके बाद बिहार मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन चंद्रयान तो अच्छी बात है।
यह भी पढ़ें: लैंडर से बाहर निकला रोवर प्रज्ञान, चंद्रमा पर शुरू की चहलकदमी