28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरिद्वार में बोले अमित शाह, गायत्री मंत्र का उच्चारण आपका जीवन बदल देगा

गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हरिद्वार में आयोजित शांतिकुज स्वर्ण जयंती वर्ष व्याख्यान माला को संबोधित करते हुए कहा कि गायत्री मंत्र का वेद संवत उच्चारण आपके जीवन को परिवर्तित कर देगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 30 Oct 2021, 8:31 PM IST

Chanting Gayatri Mantra will change ones life: Amit Shah at at Shantikunj Swarn Jayanti Varsh Vyakhyan Mala, Haridwar

Chanting Gayatri Mantra will change ones life: Amit Shah at at Shantikunj Swarn Jayanti Varsh Vyakhyan Mala, Haridwar

देहरादून। उत्तराखंड स्थित शांतिकुज, हरिद्वार में शनिवार को शांतिकुज स्वर्ण जयंती वर्ष व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इस दौरान आमंत्रित किए गए गृह मंत्री अमित शाह ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गायत्री मंत्र में बहुत शक्ति है और इसका वेद संवत उच्चारण आपके जीवन को परिवर्तित कर देगा।

इस दौरान गृह मंत्री ने कहा कि कुछ लोगों के मन में भ्रांति है कि देश को 75 वर्ष हो रहे हैं, ये देश चिर सनातन है, इसकी गणना कोई कर ही नहीं सकता है। परन्तु राजनीतिक रूप से अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिलने के बाद अब देश को 75 वर्ष हो रहे हैं, जिसका हम अमृत महोत्सव मना रहे हैं।

अमित शाह ने आगे कहा, "ये वर्ष गायत्री तीर्थ शांतिकुंज का स्वर्ण जयंती वर्ष तो है ही, परन्तु साथ में देश की आजादी का अमृत महोत्सव भी है। मैं बहुत सोच-समझ कर देश की आजादी का शब्द प्रयोग कर रहा हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "शांतिकुंज हरिद्वार में करोड़ों बार गायत्री मंत्र के उच्चारण से एक दिव्य वातावरण का इस क्षेत्र में निर्माण हुआ है। उससे ऊर्जा और चेतना प्राप्त होती है। इससे व्यक्ति में आनंद भी बढ़ता है और उत्साह भी बढ़ता है।"

गृह मंत्री ने बताया कि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने विश्वभर में गायत्री मंत्र को प्रचारित किया। उन्होंने विश्व को उसकी महिमा बताई। इसके माध्यम से करोड़ों-करोडो़ं लोगों के जीवन में परिर्वतन आया है।

इतना ही नहीं, अमित शाह ने कहा, "गायत्री मंत्र का वेद संवत उच्चारण आपके जीवन को परिवर्तित कर देगा। हमारे सनातन धर्म में शरीर विज्ञान और प्रकृति के कई रहस्यों को बहुत ही सरल तरह से बनाकर रखा गया है।"

उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा के बारे में चर्चा करते हुए कहा, "बहुत लंबे समय के बाद देश में नई शिक्षा नीति भी लाई गई है। पहली बार भारत की मिट्टी की सुगंध वाली शिक्षा नीति लाने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया है।"

इससे पहले उन्होंने देहरादून में घसियारी कल्याण योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि देवभूमि की रचना करने का काम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया था। न जाने कितने युवा राज्य की मांग करते हुए शहीद हो गए थे। भाजपा भी उत्तराखंड के युवाओं के साथ इस मांग को बुलंद कर रही थी। तब उत्तराखंड के युवाओं पर गोली किसनी चलाई थी, इसे भी याद कीजिएगा।

उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड में दूसरा बहुत बड़ा काम 'मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना का शुभारंभ' है। उत्तराखंड में लगभग 1,000 एकड़ की खेती और 2,000 किसान मक्के की खेती करेंगे और वैज्ञानिक तरीके से पैष्टिक पशु आहार बनाने की योजना की शुरुआत हुई है।

शाह ने बताया, "प्रधानमंत्री जी 5 नवंबर को केदारनाथ धाम में भगवान आदि शंकराचार्य जी की बहुत बड़ी मूर्ति का शुभारंभ करने वाले हैं, उसके साथ देश भर के शिवालयों को जोड़ा जा रहा है। केदारनाथ का पुनर्निमाण आज पूरा होने वाला है। चार धाम यात्रा के लिए ऑल वेदर रोड का काम भी आज पूरा होने वाला है।"