
Chhatrapati Shivaji Is The New Identity Of Indian Navy Flag British Name Removed Know All Details
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरित भारतीय नौसेना को नया झंडा सौंपा। इस दौरान पुराने झंडे में तिरंगे के साथ सेंट जॉर्ज क्रॉस (अंग्रेजों की निशानी) को भी रखा गया था। नौसेना को नया झंडा सौंपते हुए प्रधानमंत्री ने पुराने झंडे को गुलामी का प्रतीक बताया। नौसेना को मिले नए झंडा छत्रपति शिवाजी से प्रेरित है। इसके साथ ही नेवी का निशान और झंडा अब नए रूप में सभी वॉरशिप, ग्राउंड स्टेशन और नेवल एयरबेस पर लहराता दिखेगा। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब नौसेना के झंडे में बदलाव किया गया हो। अब तक पांच बार नौसेना के फ्लेग में बदलाव हो चुका है।
नौसेना के झंडे में वर्षों से एक सफेद पृष्ठभूमि पर एक लाल क्रॉस, कोने में राष्ट्रीय ध्वज और केंद्र में अशोक स्तम्भ भारतीय नौसेना का ध्वज था। इसमें सेंट जॉर्ज क्रॉस (लाल क्रॉस) था जो अंग्रेजों का प्रतीक था। इसका भारतीय इतिहास से कोई संबंध नही था, इसलिए इसे हटा दिया गया है।
भारतीय नौसेना के नए ध्वज की बात करें तो इसमें ऊपर एक कोने पर तिरंगा है, जो भारत के समुद्री बल की राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है।
वहीं आधे भाग में नेवी का क्रेस्ट है। यह प्रतीक नीला अष्टकोण है, जो चारों दिशाओं में इंडियन नेवी की पहुंच को दिखाता है। इसके नीचे देवनागरी में नौसेना का सूत्रवाक्य ‘शं नो वरुण:’ अंकित किया गया है। इसका मतलब है कि जल देवता वरुण हमारे लिए मंगलकारी रहें।
यह भी पढ़ें - PM Modi ने नौसेना को सौंपा INS Vikrant, जानिए संबोधन की 10 बड़ी बातें
1950 – यूनियन जैक हटाकर तिरंगा जोड़ा गया।
2001 – फ्लैग से सेंट जॉर्ज क्रॉस को हटाया।
2004 – नेवी के निशान में सेंट जॉर्ज रेड क्रॉस की वापसी हुई।
2014 – अशोक चिह्न के नीचे सत्यमेव जयते लिखा गया।
2022 – क्रॉस को हटाया गया और क्रेस्ट को शामिल किया गया।
छत्रपति शिवाजी से ली प्रेरणा
नौसेना के ध्वज में अष्टकोण की सुनहरी सीमा महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी की शील्ड से प्रेरित है। छत्रपति शिवाजी स्वराज्य स्थापित करना चाहते थे।
उनके दूरदर्शी समुद्री दृष्टिकोण ने विश्वसनीय नौसैनिक बेड़े की स्थापना की थी। 60 फाइटिंग शिप और 5000 सेना के साथ उन्होंने समुद्री मार्ग से घुसपैठ करनेवाली बाहरी ताकतों को चुनौती दी थी।
यह भी पढ़ें - पीएम मोदी बोले- बुलंद भारत के हौसलों की हुंकार है INS विक्रांत, जानिए इसकी खूबियां
Published on:
02 Sept 2022 03:52 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
