बता दें कि बिहार आने का केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पहले भी बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि वह बिहार के हित और "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" के अपने विजन को पूरा करने के लिए विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। आरा में एक रैली में चिराग ने घोषणा की कि वह निश्चित रूप से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन यह बिहार और बिहारियों के लिए होगा, न कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के लिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह किस सीट से लड़ेंगे, यह जनता और उनकी पार्टी तय करेगी, और उनकी पार्टी सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।