24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cloud burst In Manali: मनाली में बादल फटने से आई बाढ़… उत्तराखंड से लेकर गुजरात तक मची तबाही, 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Rain Alert Flood News: हिमाचल प्रदेश के मनाली (Cloud Burst in Manali) में बाढ़ आ गई। IMD ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात जारी रहेंगे। पढ़िए वेदर रिपोर्ट-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 25 Jul 2024, 10:11 AM IST

cloud burst in Manali

cloud burst in Manali

Weather News: हिमाचल प्रदेश के मनाली (Cloud Burst in Manali) में आधी रात बादल फटने से अंजनी महादेव नदी और नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ आने से रुआड,पलचान, व कुलंग गांव में अफरा तफरी मच गई। नदी से आ रही भयंकर आवाज से हर कोई सहम गया। बाढ़ से पलचान में दो घर बह गए। IMD की वेदर रिपोर्ट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान, MP, गुजरात, हिमाचल, उत्तराखंड, गोवा और जम्मू के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभवना है।

Mumbai Weather Today: महाराष्ट्र में बारिश ने मचाया हाहाकार!

महाराष्ट्र के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई है। इसके चलते कई बांधों के गेट खोल दिए गए हैं और नदियों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रशासन ने नदी किनारे के गांवों को अलर्ट कर दिया है।

Madhya Pradesh Weather: एमपी में बारिश का अलर्ट

MP के अधिकांश जिलों में बारिश का दौर जारी है। जुलाई ने पूरे प्रदेश के तरबतर कर दिया। भोपाल मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ग्वालियर, सागर संभाग के जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। इंदौर, उज्जैन, भोपाल संभाग के जिलों में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है।

Uttarakhand Weather News: देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में अलर्ट

उत्तराखंड में बारिश की स्थिति बनी हुई है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण कभी भी मौसम बिगड़ने की आशंका बनी रहती है। IMD के अनुसार, देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का अनुमान है।

HP में पुल और बिजली प्रोजेक्‍ट को भारी नुकसान, NH बंद

मनाली में भयंकर बारिश और बादल फटने से पुल और पावर प्रोजेक्ट को भी नुकसान पहुंचा है। घरों में रह रहे लोगों ने भागकर जान बचाई। कई घर बाढ़ की चपेट में आ गए। पलचान व सोलंग के समीप स्नो गैलरी में मलबा आने से मनाली लेह मार्ग (NH) भी बन्द हो गया है। मनाली प्रशासन राहत कार्य में जुटा है।

ये भी पढ़ें: राजस्थान, कोलकाता, जम्मू सहित देश भर में Budget का प्रचार करेगी Modi सरकार, दूर करेगी जनता का भ्रम, इन मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी