
Cloudbrust in Jammu's Ramban and Himachal's Kullu Two People died
Jammu Kashmir & Himachal Pradesh Weather: पहाड़ी शृंखला हिमालय की तराई में बसे राज्यों में बारिश से भारी तबाही मची है। इसका असर जम्मू कश्मीर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला है। मानसून के दूसरे दौर के प्रवेश के साथ बारिश तेज हो गई है। पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ गई है। जम्मू कश्मीर के रामबन जिले से प्रकृति के प्रकोप की भयावह तस्वीरें सामने आई है। जहां बादल फटने से लैंडस्लाइड में दो लोगों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार रामबन जिले में बादल फटने के बाद लैंडस्लाइड शुरू हुई। पहाड़ों का मलबा टूट-टूटकर एनएच पर गिरने लगा। इससे जम्मू-श्रीनगर हाईवे को बंद हो गया है। जम्मू कश्मीर से जो तस्वीरें सामने आई है उसमें जम्मू-कश्मीर हाईवे पर चट्टानों का अंबार लगा है। पहाड़ पर से चट्टाने लगातार गिर रही है। ऐसे में हाई वे को बंद कर दिया है।
रामबन में बादल फटने के बाद हुए लैंडस्लाइड में दो लोगों के मौत की सूचना सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार मृतकों में एक महिला और एक बच्चा है। हालांकि अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। लैंडस्लाइड की सूचना के बाद प्रशासन घटनास्थल पर दोनों ओर से मुस्तैद हो गया है। जेसीबी की मदद से हाईवे को खाली कराने की कोशिश की जा रही है। लेकिन मलबा काफी अधिक होने से अभी रास्ता खाली होने में काफी समय लगने की बात कही जा रही है।
दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भी बादल फटा है। यहां बादल फटने से पहाड़ पर काफी तेज गति से पानी बहनी शुरू हो गई। पानी के इस तेज बहाव में आकर कई दुकानें बह गई। कुल्लू प्रशासन संबंधित क्षेत्र से लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजने की कोशिश में लगा है। इधर पानी के तेज बहाव को देखकर लोगों में खौफ का आलम है। हिमाचल प्रदेश के चंबा से भी लैंडस्लाइड की भयावह तस्वीरें सामने आई है।
Updated on:
11 Aug 2022 02:56 pm
Published on:
11 Aug 2022 02:52 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
