घटना के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की और उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस बारे में जानकारी देते हुए शाह ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, उत्तराखंड के धराली (उत्तरकाशी) में फ्लैश फ्लड की घटना को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बात कर घटना की जानकारी ली। ITBP की निकटतम 3 टीमों को वहां भेज दिया गया है, साथ ही NDRF की 4 टीमें भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं, जो शीघ्र पहुंच कर बचाव कार्य में लगेंगी।