4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के OBC दांव का सीएम गहलोत ने दिया जवाब, कहा – मैं और बघेल दोनों ओबीसी पर कांग्रेस ने बनाया है हमें CM

Sankalp Satyagraha Rajghat दिल्ली के राजघाट पर कांग्रेस के संकल्प सत्याग्रह कार्यक्रम में भाजपा पर हमला बोलते हुए सीएम अशोक गहलोत कहा कि, कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों में वे और उनके छत्तीसगढ़ समकक्ष भूपेश बघेल दोनों ही ओबीसी समुदाय से हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहाकि, पूर्व सीएम ने मुझे कभी छोटा आदमी तो कभी कुछ और कहते रहे हैं, मैं ओबीसी समुदाय से आता हूं। #AshokGehlot

3 min read
Google source verification
ashok_gehlot.jpg

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि मामले में दोषी और संसद से अयोग्य ठहराने के बाद पूरे देश में हंगामा मच गया है। पर भाजपा इस मौके को भुनाने से चूकना नहीं चाहती है। भाजपा 6 अप्रैल से देशभर में अभियान चलाने जा रही है, जिसमें वह जनता को बताएगी कि, राहुल गांधी ने ओबीसी के नेता की बेइज्जती की है। भाजपा की ओबीसी पिच का मुकाबला करते हुए रविवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, वह ओबीसी समुदाय से ही आते हैं और तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों में वे और उनके छत्तीसगढ़ समकक्ष भूपेश बघेल दोनों ही ओबीसी समुदाय से हैं। अशोक गहलोत ने कहा कि, मैं माली सैनी समुदाय से हूं। और विधानसभा में समुदाय से सिर्फ एक विधायक है, वह मैं खुद हूं लेकिन मैं राज्य में तीसरी बार मुख्यमंत्री बना हूं। राहुल गांधी की संसद सदस्यता निरस्त किए जाने के बाद कांग्रेस देशभर में धरना प्रदर्शन कर रही है। सभी राज्यों की राजधानियों और जिला मुख्यालयों पर सत्याग्रह किए जा रहे हैं। दिल्ली के राजघाट पर भी बड़ा सत्याग्रह किया गया। राजघाट पर कांग्रेस के संकल्प सत्याग्रह कार्यक्रम में भाजपा पर हमला बोलते हुए सीएम अशोक गहलोत कहा,कि, उसे लोगों को बताना चाहिए कि नीरव मोदी, ललित मोदी और मेहुल चोकसी ओबीसी समुदाय से हैं।

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को बताया कायर

गुजरात की एक अदालत के राहुल गांधी को उनकी इस टिप्पणी पर कि, मोदी सरनेम वाले सभी चोर हैं। आपराधिक मानहानि का दोषी ठहराए जाने के बाद से भाजपा राहुल गांधी पर ओबीसी समुदाय का अपमान करने का आरोप लगा रही है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए उन्हें कायर कहा और ये भी कहा कि वो एक आदमी को बचाने के लिए सत्ता के पीछे छिपे हैं।

आजादी के बाद पहली बार देखा कोई प्रधानमंत्री नहीं दे रहा है जवाब

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने कहाकि, मैंने पहली बार देखा है कि कोई मुद्दा आया हो। आरोप लगे लेकिन नेता उसपर जवाब देने को तैयार नहीं हैं। आजादी के बाद पहली बार देखा कि, कोई प्रधानमंत्री जवाब नहीं दे रहा है। जवाब तो दूर प्रधानमंत्री तो अदाणी का नाम लेने को भी तैयार नहीं हैं।

जातिगत कार्ड खेल रही है भाजपा

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि, यह जातिगत कार्ड पहले गुजरात में खेला गया था। अब यही कार्ड देश में खेला जा रहा है। गहलोत ने कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों के दौरान राहुल गांधी और वे प्रचार कर रहे थे। भाजपा चुनाव हारने वाली थी लेकिन मोदी जी ने जातिगत कार्ड का आखिरी हथियार खेला।

ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग का सबसे ज्यादा ध्यान रखती है कांग्रेस

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि, कांग्रेस ने ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग का सबसे ज्यादा ध्यान रखा। जब राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बने तो सबसे पहले वे उड़ीसा, मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात के आदिवासी इलाकों में गए। ताकि लोगों को लगे कि वे भी महात्मा गांधी की भावना की तरह आदिवासियों के साथ हैं।

पूर्व सीएम ने मुझे कभी छोटा आदमी तो कभी कुछ और कहते हैं - CM भूपेश बघेल

भाजपा के ओबीसी कार्ड पर राजनांदगांव से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी भाजपा को आड़े हाथो लेते हुए कहाकि, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह मुझे कभी छोटा आदमी तो कभी कुछ और कहते हैं। क्या ये पिछड़े वर्ग का अपमान नहीं है, मैं भी पिछड़े वर्ग से हूं। आप ये बताए की नीरव मोदी और ललित मोदी पिछड़े वर्ग में आते हैं।

यह भी पढ़े - Video : कांग्रेस पर गिरिराज सिंह का हमला, बोले - सावरकर को समझने में राहुल गांधी को लगेंगे कई जन्म

Story Loader