
सीएम ममता बनर्जी। (फोटो- ANI)
पश्चिम बंगाल में टीएमसी से निकाले गए विधायक हुमायूं कबीर के राज्य में बाबरी मस्जिद बनवाने को लेकर चर्चा काफी समय से चल रही है। इस बीच अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य में सबसे बड़े महाकाल मंदिर के निर्माण को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी में इस मंदिर की आधारशिला जनवरी के दूसरे सप्ताह में रखी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए जरूरी धनराशि की व्यवस्था कर ली गई है। इस मंदिर के निर्माण से सिलीगुड़ी में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। कोलकाता के न्यू टाउन में देवी दुर्गा को समर्पित परिसर दुर्गा आंगन के आधारशिला समारोह में आईं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह जानकारी दी।
ममता बनर्जी ने इस साल अक्टूबर में उत्तरी बंगाल में आई आपदा के दौरान अपने दौरे के समय घोषणा की थी कि सिलीगुड़ी में भी दार्जिलिंग की तर्ज पर महाकाल मंदिर बनाया जाएगा। यह मंदिर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के नाम से ही जाना जाएगा। बताते चलें कि ममता बनर्जी इससे पहले दीघा में एक जगन्नाथ मंदिर भी बनवा चुकी हैं। ममता के इस कदम को भाजपा के मुस्लिम तुष्टीकरण के आरोपों की काट के तौर पर देखा जा रहा है।
हुमायूं कबीर ने अपनी नई पार्टी का नाम जनता उन्नयन पार्टी रखा है। उन्होंने कहा था कि मैं आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मैं किंग मेकर बनकर सामने आउंगा। जो भी सीएम बनेगा, उसे ऐसा करने के लिए मेरे समर्थन की जरूरत पड़ेगी। इससे पहले हुमांयू कबीर ने दावा किया था कि आगामी विधानसभा चुनाव में न तो सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस और न ही मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा छू पाएगी। कबीर ने कहा कि कोई भी पार्टी अकेले दम पर 148 सीटों का आकंड़ा पार नहीं कर पाएगी।
Updated on:
30 Dec 2025 06:39 am
Published on:
30 Dec 2025 06:38 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
