13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar Election 2025 Phase 1 Voting: वोट डालने पैतृक गांव बख्तियारपुर पहुंचेंगे सीएम नीतीश, दानापुर में EVM खराब, तेजस्वी ने डाला वोट

Bihar Elections: सीएम नीतीश कुमार वोट डालने के लिए अपने पैतृक गांव पहुंचेंगे। बिहारशरीफ में मंत्री सुनील कुमार, छपरा में खेसारी लाल यादव, पटना में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और सीवान में अवध बिहारी चौधरी ने मतदान किया।

2 min read
Google source verification
Bihar Chief Minister Nitish Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Photo-ANI)

Bihar Elections: बिहार के 18 जिलों की 121 सीटों पर शाम 5 बजे तक मतदान होगा। पहले चरण में 1314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार आज वोट डालने के लिए अपने पैतृक गांव बख्तियारपुर पहुंचेंगे। पटना के वेटनरी कॉलेज में लालू परिवार भी मत का प्रयोग करने के लिए पहुंचेंगे।

तेजस्वी यादव ने डाला वोट

RJD नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, "हम तो यही कहेंगे कि बदलाव ज़रूरी है, नया बिहार बनाएं, नई सरकार बनाएं।

मंत्री सुनील कुमार ने किया मतदान

नालन्दा के बिहार शरीफ विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या 181 पर मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने किया मतदान। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। राजद विधायक व पूर्व स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने भी मतदान किया। छपरा में खेसारी लाल यादव ने मतदान किया। वह यहां से राजद की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। छपरा विधानसभा सीट से अभिनेता और राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने कहा कि मुझे यहां से कुछ लेकर नहीं जाना है। एक बेहतर इंसान बनने का प्रयास हमेशा करता हूं और लड़ता रहूंगा। बेहतर बिहार कैसे बनेगा हमें इसपर चर्चा करें तो बेहतर है। हमारे व्यक्तिगत जीवन से लोगों को क्या लेना देना है। लोगों का बिहार की व्यवस्था से लेना देना है।

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भी मतदान किया। इसके बाद ललन सिंह ने कहा कि यह लोकतंत्र का महापर्व है और हम सभी को मतदान करना चाहिए, पहले मतदान फिर जलपान। कहीं कोई समस्या नहीं है। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरी मजबूती के साथ फिर से सरकार बनेगी।

मोकामा की सीट पहले चरण में सबसे हॉट सीट बन गई है। यहां से राजद प्रत्याशी और बाहुबली नेता सूरजभान की पत्नी वीमा देवी ने लोगों से बिना डरे मतदान करने की अपील की है। महुआ विधानसभा से इस बार तेजप्रताप यादव राजद के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाई है।

दानापुर के बूथ नंबर 196 में ईवीएम खराब होने से वोटिंग में रुकावट आई है। इधर, दरभंगा में देर रात एक लाख कैश के साथ एक युवक पकड़ा गया।