बंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए IED ब्लास्ट की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि मामले में अब तक जो सबसे बड़ी बात सामने निकल कर आई है। उसके मुताबिक, यह विस्फोट टाइमर लगाकर किया गया था। इसलिए यहां पर दस सेकेंड के अंतराल में एक नहीं दो बार विस्फोट हुआ। इसके कारण दस लोग घायल हो गए। हालांकि यह विस्फोट कम तीव्रता का था। इस वजह से किसी को अपनी जाने से हाथ नहीं धोना पड़ा है। वहीं, एनआईए के बाद अब एनसीजी भी घटना स्थल पर पहुंच गई है।