24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई भारतीय सेना में बने सूबेदार मेजर

Indian Army : मुख्यमंत्री अजय सिंह बिष्ट के भाई शैलेंद्र बिष्ट को भारतीय सेना ने पदोन्नित दी है। वह अब सूबेदार मेजर हो गए हैं।

2 min read
Google source verification
CM Yogi Adityanath Brother Become Subedar Major In Indian Army

राजनीतिक नेताओं बेटे हों या बेटी आमतौर पर नेता ही बनते हैं लेकिन भारतीय राज्य का एक मुख्यमंत्री ऐसा भी है। जिसके भाई भारतीय सेना में रहकर भारत मां की सेवा कर रहे हैं। बात कर रहे हैं मुख्यमंत्री अजय सिंह बिष्ट की। इन्हें आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रूप में जानती है। इनके भाई शैलेंद्र बिष्ट भारतीय सेना में अब तक सूबेदार थे। भारतीय सेना न इन्हें हाल ही में इन्हें सूबेदार मेजर पद पर पदोन्नत किया है। गढ़वाल रेजीमेंट में गैर कमीशन अधिकारी में सर्वोच्च रैंक का पद है। एक साक्षात्कार में सूबेदार मेजर शैलेंद्र बिष्ट ने कहा भी था कि उनकी बचपन से यही इच्छा थी यही वजह है कि वह स्काउट गाइड में शामिल हुए।


कहां हैं शैलेंद्र बिष्ट?
सूबेदान मेजर शैलेंद्र बिष्ट गढ़वाल राइफल्स के रेजीमेंटल सेंटर लैंसडाउन में तैनात हैं। यहां से पहले वह चीन से सटी सीमा माणा में तैनात थे। गढ़वाल स्काउट यूनिट पहाड़ी सीमाओं की रक्षा के लिए स्थानीय युवाओं को भर्ती करती है। उत्तराखंड सीमा तिब्बत से सटी हुई है। ऐसे में यह बेहद महत्वपूर्ण है।

साधारण है पूरा परिवार
योगी आदित्यनाथ भले ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हों लेकिन योगी का परिवार आज भी साधारण जीवन जी रहा है। योगी चार भाई और तीन बहन में दूसरे नंबर पर आते हैं। इनके पिता आनंद सिंह बिष्ट फारेस्ट रेंजर थे। इनकी मां सावित्री देवी गृहणी हैं। इनकी बहन शशि पयाल आज भी पौड़ी गढ़वाल में मां भुवेश्वरी देवी मंदिर के पास चाय-नाश्ते की दुकान चलाती हैं।

पंचूर में हुआ था जन्म
योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले एक छोटे से गांव पंचूर में हुआ था। 21 साल की उम्र में वह घर छोड़कर 1993 में गोरखपुर आ गए थे। अजय सिंह बिष्ट भले ही योगी बन गए हों लेकिन सत्य की साधना पूरा परिवार ही करता दिखाई दे रहा है।