
CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने झारखंड के हजारीबाग में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार (Hemant Soren) पर जमकर निशाना साधा। चुनावी सभ को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बीजेपी लाओ और ‘एक रहो और नेक रहो’। देश का इतिहास गवाह है जब भी हमें जाति, क्षेत्र या भाषा के नाम पर बांटा गया है, हमें बेरहमी से काटा भी गया है। हम यह दोहराते हैं, जाति के नाम पर मत बांटो। जो लोग हमें बांट रहे हैं, वे देश के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। उनके लिए देश उनके एजेंडे का हिस्सा नहीं है। वे वो सब कुछ करेंगे जो भारत के खिलाफ है। ये बंटवारे का समय नहीं है। ये समय पीएम मोदी की सोच के हिसाब से काम करने का है। बता दें कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां पर राष्ट्रवाद की बयार है और जन आशीर्वाद से हर बूथ पर कमल खिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की घुसपैठ ये लोग करा रहे हैं। अगर ये डेमोग्राफी चेंज हुई तो आज यह लोग यात्रा रोक रहे हैं, आने वाले समय में घरों के अंदर आपको घंटी और शंख भी नहीं बजाने देंगे। सीएम योगी ने कहा कि बंटिए मत अपनी ताकत का अहसास कराएंगे तो ये जो पत्थरबाज हैं। आपके लिए झाड़ू लगाकर रास्ता साफ करते हुए दिखाई देंगे। पत्थरबाज हो या उपद्रवी इनका उपचार केवल बीजेपी है।
सीएम योगी ने कहा कि आज छठ पूजा उत्सव की शुरुआत हो रही है। मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं। जिस तरह हरियाणा के लोगों ने तय किया कि उन्हें डबल इंजन की सरकार को सत्ता में लाना है, उसी तरह झारखंड का उत्साह दर्शाता है कि वे झारखंड में भी डबल इंजन की सरकार लाना चाहते हैं।
Updated on:
05 Nov 2024 04:51 pm
Published on:
05 Nov 2024 04:51 pm
