
राजसत्ता का सुख दिलाने वाली मां पीतांबरा के दरबार सीएम योगी पहुंचे।
अनुराग मिश्रा। नई दिल्ली: सीएम योगी झांसी में तमाम सारी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद मध्य प्रदेश के दतिया स्थित मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां पर उन्होंने विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने यहां महाभारत कालीन वनखंडेश्वर महादेव पर जलाभिषेक भी किया। यह कार्यक्रम पूरी तरह से निजी रहा, जिसमे सीएम के साथ कुछ ही खास अधिकारीगण उपस्थित थे।
सीएम योगी के दतिया पहुंचे से पहले प्रशासन की ओर से उनकी सुरक्षा की व्यवस्थाएं कर ली गई थीं। वहीं, मौके पर प्रशासनिक अधिकारी समेत सरकार और संगठन के तमाम लोग मौजूद रहें।
दतिया में स्थित मां पीतांबरा सिद्धपीठ की स्थापना साल 1935 में हुई थी। यहां पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी और फिर राजमाता विजयाराजे सिंधिया तक, सबने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया है। वहीं मंदिर प्रांगण में स्थित वनखंडेश्वर महादेव शिवलिंग को महाभारत काल का बताया जाता है।
ऐसा माना जाता है कि इस स्थान पर आने वाले की मुराद जरूर पूरी होती है। उन्हें राजसत्ता का सुख जरूर मिलता है। मां पीतांबरा को राजसत्ता की देवी माना जाता है। इसी रूप में भक्त उनकी आराधना करते हैं। राजसत्ता की कामना रखने वाले भक्त यहां आकर गुप्त पूजा अर्चना करते हैं। मां पीतांबरा शत्रु नाश की अधिष्ठात्री देवी है और राजसत्ता प्राप्ति में मां की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस सिद्धपीठ की स्थापना 1935 में स्वामीजी ने की थी। ये चमत्कारी धाम स्वामीजी के जप और तप के कारण ही एक सिद्ध पीठ के रूप में जाना जाता है।
Updated on:
29 Aug 2023 08:58 pm
Published on:
29 Aug 2023 08:53 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
