9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तटरक्षकों ने बीच समुद्र से निकाल चीनी नागरिक की बचाई जान

- यूएई जा रहे रिसर्च पोत में सवार नाविक को पड़ा था दिल का दौरा

less than 1 minute read
Google source verification
तटरक्षकों ने बीच समुद्र से निकाल चीनी नागरिक की बचाई जान

तटरक्षकों ने बीच समुद्र से निकाल चीनी नागरिक की बचाई जान

नई दिल्ली। भारतीय तटरक्षक बल के जांबाजों ने बीती आधी रात बाद एक मुश्किल बचाव अभियान को अंजाम देते हुए एक रिसर्च पोत में सवार चीनी नागरिक को एयर लिफ्ट कर चिकित्सा सहायता के लिए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चीन का यह समुद्री पोत संयुक्त अरब अमीरात की ओर जा रहा था।

मुंबई में समुद्री बचाव समन्वय केंद्र को गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात सूचना मिली कि मुंबई से लगभग 200 किलोमीटर दूर अरब सागर में पनामा ध्वज वाले अनुसंधान पोत, एमवी डोंग फैंग कान टैन नंबर 2 में सवार एक चीनी नाविक यिन वेइगयांग को दिल का दौरा पड़ गया है। उसे तत्काल चिकित्सा सहायता की जरूरत है।

तटरक्षक बल के जवानों ने चीनी जहाज से तुरंत संवाद कायम कर आवश्यक टेलीमेडिसिन सलाह प्रदान की। साथ ही नाविक को सुरक्षित एयरलिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी गई। इसके बाद मौसम संबंधी चुनौतियों के बीच अंधेरे में तटरक्षक बल के एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (एएलएच) मार्क-3 ने दमन से उड़ान भरी और थोड़ी ही देर में मरीज को सुरक्षित एयर लिफ्ट कर लिया गया।

उच्च रक्तचाप, सीने में दर्द और हृदयघात के लक्ष्णों वाले मरीज को तुरंत प्राथमिक उपचार देने के बाद अग्रिम चिकित्सा प्रबंधन के लिए जहाज के मेडिकल एजेंट को सुपुर्द कर दिया गया। इसके साथ ही तटरक्षकों ने 'वी-प्रोटेक्ट' के अपने ध्येय वाक्य को एक बार फिर चरितार्थ कर दिखाया।