23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्दी का थर्ड डिग्री टॉर्चर: दिल्ली में आज सीजन की सबसे सर्द सुबह, 1.8 डिग्री तापमान दर्ज, जानिए अन्य राज्यों का हाल

Weather Update : राजधानी दिल्ली समेट पूरा उत्तर भारत जबरदस्त ठंड की चपेट में है। आईएमडी ने कुछ क्षेत्रों में शीत लहर का रेड अलर्ट और कुछ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के आया नगर में तापमान 1.8 डिग्री रहा।

2 min read
Google source verification
Weather Update

Weather Update

weather update : दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट के कारण लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। गलन भर शीतलहर ने लोगों कांपने पर मजबूर कर दिया राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में जबर्दस्त शीतलहर के चलते सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई है। पड़ोसी राज्य पंजाब—हरियाणा, यूपी, एमपी बिहार और राजस्थान सहित कई जगह घने कोहरे के साथ शीतलहर के कारण लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। झारखंड बिहार में भी ठंडी हवाएं चल रही है मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में फिलहाल ठंड से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।


राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। दिल्ली में ठंड ने शुक्रवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कई इलाकों में शिमला से भी कम तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली के आया नगर में तापमान 1.8 डिग्री रहा। जबकि शिमला का तापमान शुक्रवार को 2 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में यह सीजन का सबसे ठंड दिन रहा।


बता दें कि इससे पहले गुरुवार सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया था। दिल्ली के सफदरजंग इलाके में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल दिल्ली में पारा लुढ़क कर 2.2 डिग्री तक पहुंच गया था, जो शिमला समेत कई हिल स्टेशनों से भी कम था। इससे पहले 2021 में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। उस दौरान न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।


शीत लहर ने उत्तर भारत के कुछ हिस्सों को जकड़ लिया है। पंजाब के पठानकोट में भी कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। आईएमडी के अनुसार, पठानकोट में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।


हाड़ कंपाने वाली ठंड के साथ ही घना कोहरा भी लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनेगा। दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान में आ रही गिरावट ने लोगों को बेहाल कर रखा है। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी समेत अन्य राज्यों को अभी लोगों को राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- कड़ाके की ठंड से कांप रहा उत्तर भारत, दिल्ली में 4 डिग्री तक पारा गिरने का अनुमान, शीतलहर का अलर्ट जारी


मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत के कई राज्यों में अभी घने कोहरे की स्थिति भी बनी रहेगी। उधर तटीय आंध्र प्रदेश, विदर्भ, दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज हल्की बारिश होने की आशंका जताई गई है। बारिश होने के बाद सर्दी ओर तेज हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली, यूपी-बिहार में कोहरे और शीतलहर का कहर: बर्फबारी से सड़कें और स्कूल बंद, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट


जम्मू-कश्मीर में भी इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में रात को हाड़ कंपाने वाली ठंड रही और न्यूनतम तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। पिछले पांच वर्षों के दौरान श्रीनगर में जनवरी महीने के दौरान यह दूसरा सबसे न्यूनतम तापमान है। मंगलवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।