9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमीरों की पसंद बना कलर्ड डायमंड! महंगी शादियों में पिंक, येलो, रेड और ऑरेंज डायमंड ज्वैलरी की बढ़ी मांग

देश में महंगी शादियों में पिंक, येलो, रेड और ऑरेंज डायमंड ज्वैलरी की मांग बढ़ी है। हाल ही मुंबई में एक कारोबारी एनआरआइ कपल ने अपनी बेटी की शादी में पिंक कलर के सॉलिटेयर की अंगूठी का ऑर्डर जब एक रिटेल ज्वैलरी स्टोर को दिया, तो यह ऑर्डर उनके लिए कॉमन नहीं था।

2 min read
Google source verification
coloured_diamond.jpg

कलर्ड डायमंड अब भारतीय अमीरों की भी पसंद बनता जा रहा है। पहले कलर्ड डायमंड की डिमांड सिर्फ यूरोपीय देशों और अमरीका में थी, लेकिन अब भारत में भी सुपर रिच लोगों में इसकी मांग देखी जा रही है। देश में महंगी शादियों में पिंक, येलो, रेड और ऑरेंज डायमंड ज्वैलरी की मांग बढ़ी है। हाल ही मुंबई में एक कारोबारी एनआरआइ कपल ने अपनी बेटी की शादी में पिंक कलर के सॉलिटेयर की अंगूठी का ऑर्डर जब एक रिटेल ज्वैलरी स्टोर को दिया, तो यह ऑर्डर उनके लिए कॉमन नहीं था। पीएनजी ज्वैलर्स के प्रमुख सौरभ गाडगिल ने कहा, 02 लाख डॉलर प्रति कैरेट तक कीमत वाले पिंक नेचुरल डायमंड की अंगूठी ऑर्डर पर ही बनती है।

वहीं जेम्स एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के चैयरमेन विपुल शाह ने कहा, आम लोग ब्राउन डायमंड या लैब ग्रोन डायमंड से बनी ज्वैलरी खरीदते हैं। पर अमीर लोग हाई कैरेट की डायमंड ज्वैलरी को पसंद कर रहे हैं, जिनमें फैंसी-कट डायमंड के साथ आधुनिक और बोल्ड डिजाइन शामिल हैं। हाई-नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (एचएनआइ) के बीच फैंसी कलर्ड डायमंड जैसे येलो, पिंक कलर के डायमंड अपनी दुर्लभता और बेजोड़ चमक के कारण आकर्षण का केंद्र हैं।


अमीर लोग शादी के रिसेप्शन और कॉकटेल पार्टियों के लिए फैंसी कलर वाले डायमंड ज्वैलरी ट्रेंड में हैं। पिंक कलर की डायमंड ब्राइडल अंगूठियां ग्लोबल ट्रेवलर्स के बीच काफी प्रचलित हो रही है। जयपुर जेम्स के प्रमुख सिद्भार्थ सचेती कने कहा, एचएनआइ में कलर्ड डायमंड में निवेश को लेकर जागरूकता बढ़ी है, क्योंकि इसमें रिटर्न भी काफी अच्छा है। एचएनआइ वेडिंग में दुल्हनें पारंपरिक मोती चोकर की बजाय वेस्टर्न स्टाइल के कलर्ड डायमंड्स के चोकर चुन रही हैं।


हीरा करोबारी दर्शित हीरानी ने कहा, कलर्ड डायमंड अपनी एक्सलूसिविटी और हाई वैल्यू के कारण चर्चा में हैं। गुजरात के एक परिवार ने पर्पल-पिंक हीरे की अंगूठी का ऑर्डर दिया। वहीं दिल्ली के एक परिवार ने दुल्हन के गाउन से मैच करती दुर्लभ बैंगनी-ग्रे हीरे का ऑर्डर दिया तो साउथ इंडिया की एक शादी के लिए डार्क पिंक डायमंड का हार तैयार किया गया है। डायमंड कारोबारी गोयनका जेम्स के प्रमुख मनमोहन गोयनका ने बताया कि कलर्ड डायमंड बहुत ही रेयर स्टोन है।


विशेषज्ञों के मुताबित, अमीरों के पास पहले से ही वाइट डायमंड काफी होते हैं। अगर किसी को अपनी होल्डिंग बढ़ानी है तो नेचरल डायमंड में फैंसी कलर जैसे पिंक, डार्क पिंक, ब्लू, ऑरेंज आदि कलर आदि से बढ़ाना सही होता है। डार्क रेड कलर का डायमंड भी रेयर होता है और लाखों डॉलर प्रति कैरेट वाले ये डायमंड हर कोई अफोर्ड नहीं कर सकता है। फैंसी कलर की तरह ही फैंसी शेप जैसे पेयर, गोस्वारा, ट्रेंगल, 8 कॉर्नर आदि की काफी डिमांड है।

कलर्ड डायमंड की इतनी है कीमतें

































डायमंडकीमत (डॉलर में )
ग्रे नेचुरल डायमंड9,500
वाइट डायमंड 11,50011,500
येलो डायमंड15,000
पिंक डायमंड2,00,000
ओरेंज डायमंड7,00,000
पर्पल डायमंड8,00,000

(प्रति कैरेट कीमतें डॉलर में)