अध्ययन में आंकड़ों के हवाले से कहा गया कि शहरीकरण से भुवनेश्वर में गर्मी में 90 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं जमशेदपुर में यह आंकड़ा 100 फीसदी दर्ज किया गया। रायपुर में 77.7 फीसदी, पटना में 67.2 फीसदी, इंदौर में 66.9 फीसदी, भिलाई में 65.4 फीसदी, औरंगाबाद में 61.8 और पुणे के बढ़ते तापमान में 61.2 फीसदी के इजाफे के लिए शहरीकरण जिम्मेवार रहा।