4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधानसभा चुनाव: पंजाब में इस बार मुकाबले के कई कोण, नेताओं की हुई बल्ले-बल्ले

- विधानसभा चुनाव में जनता और नेता दोनों को जोडऩा बना टेढ़ी खीर।- आपसी घमासान से पार्टियों के छूट रहे पसीने।- चलता-पुर्जा नेता भी इस बार किसी न किसी पार्टी से टिकट ले आएगा और चुनाव लड़ लेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vikas Gupta

•

Updated: 10 Nov 2021, 11:45 AM IST

विधानसभा चुनाव: पंजाब में इस बार मुकाबले के कई कोण, नेताओं की हुई बल्ले-बल्ले

विधानसभा चुनाव: पंजाब में इस बार मुकाबले के कई कोण, नेताओं की हुई बल्ले-बल्ले

रतन दवे

चण्डीगढ़. पंजाब में चुनाव से पहले कांगे्रस में मचे घमासान और अन्य दलों में चल रही उठापटक ने पार्टियों के पसीने छुड़वा दिए हैं लेकिन नेताओं की बल्ले-बल्ले हो गई है। चलता-पुर्जा नेता भी इस बार किसी न किसी पार्टी से टिकट ले आएगा और चुनाव लड़ लेगा। यहां त्रिकोणीय नहीं अब कितने कोण बनेंगे, यह समझ से परे है और चेहरा देखकर वोट देने वाले पंजाबी अब इंतजार में हैं कि कौनसी पार्टी किसको लाएगी?

कांग्रेस में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव से पहले शेष रहे सरकार के मुट्ठीभर दिनों में दोनों हाथ खोलकर योजनाएं लुटा रहे हैं, लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की उन पर उठ रही अंगुलियां रुक नहीं रही। आलाकमान के इशारे पर भी सिद्धू की कमान किसी के हाथ में नहीं है। सिद्धू व चन्नी दोनों एक दूसरे की आंख की किरकिरी बन रहे हैं। पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह अपनी पार्टी 'पंजाब लोक कांग्रेसÓ बना चुके हैं। उनकी पार्टी में कौन चेहरे होंगे, इसका अनुमान भी कांग्रेस के टिकट बंटवारे को लेकर है।

इधर नहीं तो उधर मौका...
टिकट वितरण के बाद कांग्रेस से नाराज होने वाले अब अमरिंदर का दामन थाम सकते हैं। आम आदमी पार्टी(आप) भी पूरे पंजाब में कांग्रेस से हारे और दूसरी लाइन के नेताओं से संपर्क साध रही है। इधर, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा भी अपने लिए मजबूत चेहरा लाना चाह रही हैं। ऐसे में अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के पांच-सात जो चेहरे हैं, वे सभी अब बल्ले-बल्ले करने लगे हैं कि इधर नहीं तो उधर चुनाव लडऩे का इस बार मौका है।

आम आदमी पार्टी भी तलाश रही खास-
कांग्रेस के सामने पंजाब में आप भविष्य तलाशने में लगी है लेकिन अभी तक वह भी चेहरा सामने नहीं ला सकी है। इधर, जरूरतमंदों के मददगार बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद को आप का चेहरा बनाने की चर्चाएं भी आम हैं।

भाजपा का अब जोड़-तोड़ पर जोर-
भाजपा के लिए पंजाब में धरातल बहुत कमजोर है। किसान आंदोलन से पहले अकाली दल के साथ भाजपा का गठबंधन रहा पर फिर अकाली अलग हो गए। भाजपा अब जोड़-तोड़ पर ही जोर देने की स्थिति में है।

दोनों नेताओं के साथ की बैठक, सिद्धू-चन्नी को फिर एक साथ लाए चौधरी-
कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी ने मंगलवार को दिल्ली से लौटने के बाद एक बार फिर सिद्धू व चन्नी को एक साथ बैठाया। सोमवार को सिद्धू की पत्रकार वार्ता बाद चौधरी दिल्ली चले गए थेे। मंगलवार को पंजाब भवन में सीएम चन्नी ने विधायक दल की बैठक बुलाई। इसमें सरकार की ओर से कई घोषणाएं की गई। इससे पहले सिद्धू भी यहां पहुंचे। चौधरी ने सीएम व सिद्धू के साथ बैठक की। इसमें पंजाब कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को भी एक-एक कर बुलाया गया। सिद्धू व चन्नी की इस बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में दोनों ही साथ आए और बैठक खत्म होने के बाद भी दोनों चौधरी के साथ बैठे।