
Assam News: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा पर कांग्रेस पार्टी ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने आज रिनिकी भुइंया पर केंद्र सरकार की योजना से सब्सिडी लेने का आरोप लगाया है। वल्लभ बोले- "सबसे पहले कृषि भूमि खरीदो, फिर उसे इंडस्ट्रियल लैंड में कन्वर्ट करा दो। जो कंपनी ये सब काम कराती है, वो मोदी सरकार से 10 करोड़ रुपए का अनुदान भी ले लेती है। ये सुनकर बस यही याद आता है- What an Idea Sir ji! हालांकि, ये आइडिया सबके लिए नहीं है। इसके लिए आपको BJP का मुख्यमंत्री या उसके परिवार का सदस्य होना पड़ेगा।"
कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल
1. असम CM की पत्नी द्वारा संचालित कंपनी को किसानों के हक का 10 करोड़ रुपया अनुदान दिया जाता है। क्या किसानों का पैसा डबल करने का यही मॉडल है?
2. हमारे देश का किसान खेती से रोजाना 27 रुपये कमा रहा है, वहीं दूसरी तरफ किसान संपदा योजना के तहत 10 करोड़ का ग्रांट दे दिया जाता है। ऐसी सुविधा देश के बाकी लोगों को कब मिलेगी?
3. क्या ये 'न खाऊंगा, न खाने दूंगा' का मॉडल है?
असम के सीएम क्या बोले
कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोप का असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खंडन किया। उन्होंने कहा- ये सारे आरोप बेबुनियाद है मेरी पत्नी को जमीन खरीदने के लिए केंद्र सरकार से कोई सब्सिडी नहीं मिली है। बता दें कि सीएम सरमा की पत्नी रिनिकी की कंपनी कई समाचार और मनोरंजन चैनल, चाय बागान, होटल, रिसॉर्ट और स्कूल चलाती है और इसके अलावा भी कई बिजनेस में उनकी हिस्सेदारी है।
Published on:
13 Sept 2023 09:59 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
