9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amit Shah on Ambedkar: कांग्रेस ने अंबेडकर का ही नहीं वीर सावरकर का भी अपमान किया- अमित शाह

Amit Shah on Dr Bhimrao Ambedkar: अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस अंबेडकर विरोधी है, यह आरक्षण और संविधान के खिलाफ है। कांग्रेस ने वीर सावरकर का भी अपमान किया। आपातकाल लगाकर उन्होंने सभी संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन किया।

less than 1 minute read
Google source verification
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah on Dr Bhimrao Ambedkar: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबासाहेब अंबेडकर के संबंध में राज्यसभा में की गई टिप्पणी के विरोध में विपक्षी सांसदों ने संसद से लेकर सड़कों तक मोर्चा खोल लिया है। संविधान पर चर्चा के दौरान मंगलवार 17 दिसंबर को अमित शाह ने अपने भाषण में कहा, “अभी यह एक फैशन हो गया है अंबेडकर…अंबेडकर…अंबेडकर, इतना नाम अगर भगवान का लेते तो 7 जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।”

प्रमुख घटनाएँ

2024-12-18 06:14:43 pm

Live Update: बंदूक से ज्यादा विचार घातक होते हैं, बंदूक देना आसान...

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने अमित शाह की बाबा साहेब अंबेडकर पर की गई टिप्पणी का लिंक साझा करते हुए अंबेडकर के कथन शेयर किया। "बंदूक से ज्यादा विचार घातक होते हैं, बंदूक देना आसान है किंतु बुद्धि देना कठिन, दुनिया में कोई भी जंग बिना बुद्धि के नहीं जीती जा सकती, कलम की स्याही शहीद के खून से ज्यादा पवित्र होती है क्योंकि कलम तमाम शहीद पैदा कर देती है" -डॉ. भीमराव अंबेडकर

2024-12-18 05:45:00 pm

Live Update: 'कांग्रेस ने वीर सवारकर का भी अपमान किया'

 

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस अंबेडकर विरोधी है, यह आरक्षण और संविधान के खिलाफ है। कांग्रेस ने वीर सावरकर का भी अपमान किया। आपातकाल लगाकर उन्होंने सभी संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन किया।

2024-12-18 05:17:38 pm

Live Update: ‘कांग्रेस ने तथ्यों को तोड़मोड़ कर पेश किया’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि सदन में 75 साल की गौरव यात्रा पर चर्चा हुई. जिस तरह से कांग्रेस ने तथ्यों को तोड़मोड़ कर रखने काम किया है मैं उसकी निंदा करता हूं.

2024-12-18 04:56:13 pm

2024-12-18 04:53:05 pm

Live Update: AAP ने किया प्रदर्शन

अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान के ख़िलाफ़ AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में BJP मुख्यालय के बाहर आम आदमी पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन

2024-12-18 02:13:19 pm

PM Modi on Ambedkar: कांग्रेस पर सबसे बड़ा हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "अगर कांग्रेस और उसके सड़े हुए पारिस्थितिकी तंत्र को लगता है कि उनके दुर्भावनापूर्ण झूठ कई वर्षों के उनके कुकर्मों को छिपा सकते हैं, खासकर डॉ. अंबेडकर के प्रति उनके अपमान को, तो वे गंभीर रूप से गलत हैं! भारत के लोगों ने बार-बार देखा है कि कैसे एक पार्टी, एक राजवंश के नेतृत्व में , डॉ. अंबेडकर की विरासत को मिटाने और एससी/एसटी समुदायों को अपमानित करने के लिए हर संभव गंदी चाल में शामिल हो गया है।''

2024-12-18 01:59:52 pm

Amit Shah on Ambedkar LIVE: यह जुनून है, फैशन नहीं..

गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राज्यसभा में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर पर की गई टिप्पणी पर एनसीपी-एससीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने कहा, "...यह जुनून है, फैशन नहीं...डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ने हमें नर्क से बाहर निकाला...उनके मन में बाबासाहेब अंबेडकर के प्रति प्रेम नहीं है, वे मनुस्मृति लाना चाहते थे और यह तब आ जाती अगर बाबासाहेब अंबेडकर नहीं होते..."

2024-12-18 01:09:23 pm

Amit Shah's Ambedkar Statement: खरगे बोले- ये संविधान का अपमान

संविधान पर बहस के दौरान राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री के भाषण पर राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "...उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान का अपमान किया है। मनुस्मृति और RSS की उनकी विचारधारा यह स्पष्ट करती है कि वह बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान का सम्मान नहीं करना चाहते हैं। हम इसकी निंदा करते हैं और उनके इस्तीफे की मांग करते हैं। उन्हें देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए...उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए..."

2024-12-18 01:01:09 pm

Amit Shah's Ambedkar Statement Controversy: JMM सासंद ने भी जताया विरोध

राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण पर JMM सांसद महुआ माजी ने कहा, "बाबा साहेब अंबेडकर भारतवासियों के लिए भगवान तुल्य हैं... इसे(गृह मंत्री के बयान को) लेकर लोगों में बहुत आक्रोश है... भाषा और बोली में थोड़ा संयम होना चाहिए... जिम्मेदार लोग जब इस तरह की बात करते हैं तो उसे लेकर आक्रोश ज्यादा होता है। पूरे देश के लोग इससे आहत हैं... इससे केंद्र में जो भाजपा की सरकार है उनकी मंशा समझ में आती है और हम इसकी घोर निंदा करते हैं।"

2024-12-18 12:10:15 pm

Parliament winter session 2024 LIVE: कांग्रेस सांसदों का प्रदर्शन

कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह के राज्यसभा के भाषण को अम्बेडकर का अपमान बताया। संसद परिसर में कांग्रेस सांसद अम्बेडकर की तस्वीर लेकर पहुंचे और प्रदर्शन किया।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय