17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले आयकर विभाग ने फ्रीज किया कांग्रेस का बैंक खाता

IT Department Frozen Congress Bank Accounts : लोकसभा चुनाव 2024 (lok sabha Election 2024) से पहले आयकर विभाग (Income Tax Department) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस (Congress) पार्टी का बैंक खाता फ्रीज कर दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
congress_bank_accounts_frozen_income_tax_department_raise_rs_210_crore_tax_demands_before_polls_treasurer_ajay_maken_.png

IT Department Frozen Congress Bank Accounts : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आयकर विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी में शुमार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का बैंक खाता फ्रीज कर दिया है। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने बताया है कि राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को आयकर विभाग ने फ्रीज कर दिया है। आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ की वसूली निकाली है। यह मामला तब किया गया है जब उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को चुनावी बॉण्ड को असंवैधानिक करार दिया है।

यह लोकतंत्र पर तालाबंदी है
माकन ने इस मामले पर पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि "आप लोगों को जानकार हैरानी होगी कि हिंदुस्तान के अंदर लोकतंत्र पूरी तरह से खत्म हो गया है। हमें परसों यह जानकारी मिली है कि जो चेक हम जारी कर रहे हैं, उन्हें बैंक स्वीकार नहीं कर रहा। हमने जब इसकी छानबीन की तो हमें बताया गया कि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी के सभी खातों को फ्रीज कर दिया गया है। कांग्रेस पार्टी के खातों पर तालाबंदी, लोकतंत्र पर तालाबंदी है।"

यह भी पढ़ें :मस्जिदें तोड़ने से खुदा का रास्ता बंद नहीं होगा-फारूक अब्दुल्ला