5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Election: लक्षद्वीप में 19 अप्रैल को वोटिंग, कांग्रेस ने झोंक पूरी ताकत

Lok Sabha Election 2024: केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में लोकसभा चुनाव के पहले चरण 19 अप्रैल को मतदान होना है। ऐसे में कांग्रेस चुनावी अभियान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivam Shukla

•

Updated: 12 Apr 2024, 8:19 AM IST

muhammed_hamdullah_sayeed_.jpg

केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण यानी 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है। कांग्रेस ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। कांग्रेस उम्मीदवार मुहम्मद हमदुल्ला सईद चुनावी समर्थन मांगने के लिए घर-घर गए और गुरुवार को प्रचार अभियान के दौरान अपना जन्मदिन भी मनाया। लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार से इतर सामाचार एजेंसी एएनआई बात करते हुए सईद ने कहा, "मैंने आज ईद की नमाज अदा करके अपना अभियान शुरू किया। इसके बाद, हम घर-घर गए।

2014 के चुनाव में चुने गए थे सांसद

उन्होंने आगे कहा कि हम मुख्यभूमि से बहुत दूर हैं, फिर भी यहां के लोग मुद्दों से जुड़े हुए है और जागरूक हैं। बता दें कि सईद 2014-19 में लक्षद्वीप से सांसद चुने गए थे। जबकि 2019 के चुनाव में एनसीपी के पीपी मोहम्मद फैजल 22851 वोट से जीत हासिल की थी। इस चुनाव में सईद को 22,028 वोट मिले थे।