
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को गुजरात में एंट्री लेगी है। लेकिन उससे पहले ही पार्टी को झटके पर झटका लग रहा है। पहले गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पोरबंदर से विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने पार्टी और पद से इस्तीफा दिया और अब गुजरात की माणावदार सीट से कांग्रेस विधायक अरविंद लदानी ने बुधवार को गुजरात विधानसभा के स्पीकर शंकरभाई चौधरी से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने ये कदम भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से मिलने के बाद दिया है।
राहुल के गुजरात एंट्री से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस को लगा झटका
बता दें कि मणिपुर से शुरु हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को पीएम मोदी के गृहराज्य में एंट्री लेगी। लेकिन उससे ठीक एक दिन पहले कांग्रेस विधायक अरविंद लदानी ने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि इस्तीफा देने से पहले कांग्रेस विधायक ने राजुला में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल से मुलाकात की थी। पाटिल से मुलाकात के बाद लदानी ने कांग्रेस नेताओं का फोन उठाना बंद कर दिया था। लदानी के इस्तीफे का बाद अब गुजरात विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या 13 रह गई है।
2022 में मंत्री को हराया
साल 2022 में हुए चुनावों में अरविंद लदानी को कुल 64 हजार वोट मिले थे। लदानी ने तीन हजार वोटों के मामूली अंतर से भाजपा के मंत्री जवाहर चावड़ा को हरा दिया था। इन चुनावों में बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी तीसरे नंबर पर, जबकि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी चौथे नंबर पर रहा था। अरविंद लदानी के इस्तीफे के बाद अब गुजरात की माणावदार सीट खाली हो गई है। यहां एकबार फिर से उपचुनाव देखने को मिलेगा।
Updated on:
06 Mar 2024 08:11 pm
Published on:
06 Mar 2024 08:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
