21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विजय कैबिनेट का विस्तार आजः 59 साल बाद तमिलनाडु सरकार में शामिल होगी कांग्रेस, दो विधायक मंत्री पद की लेंगे शपथ

TVK Congress alliance: तमिलनाडु में विजय सरकार का विस्तार होने जा रहा है। कांग्रेस के राजेश कुमार और पी विश्वनाथन मंत्री पद की शपथ लेंगे।

2 min read
Google source verification
Congress MLAs joining Tamil Nadu government after 59 years CM Vijay’s TVK

Joseph Vijay and Rahul Gandhi (Photo -IANS)

Congress joins Tamil Nadu cabinet: तमिलनाडु में विजय कैबिनेट का विस्तार आज गुरुवार को होना है। ऐसे में कांग्रेस में मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार में शामिल होने जा रही है। इसके साथ ही 59 वर्षों में पहली बार कांग्रेस दक्षिणी राज्य में किसी गठबंधन सरकार का हिस्सा बनेगी। मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई में आज सुबह 10 बजे लोक भवन स्थित भरथियार मंडपम में होगा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने TVK सरकार में विधायक राजेश कुमार और पी विश्वनाथन को मंत्री बनाए जाने को मंजूरी दे दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। दोनों नेता आज गुरुवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे।

इस संबंध में कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'यह हमारे लिए ऐतिहासिक अवसर है, क्योंकि 59 साल के लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस तमिलनाडु कैबिनेट में शामिल हो रही है।'

केसी वेणुगोपाल ने आगे कहा, मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं। हमें पूरा विश्वास है कि वे तमिलनाडु की जनता की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करेंगे और सांसद राहुल गांधी जी द्वारा निर्धारित कल्याणकारी और जनहितैषी शासन की साहसिक परिकल्पना को साकार करने के लिए काम करेंगे।

राज्यसभा सीट पर कांग्रेस की नजर

कांग्रेस तमिलनाडु से राज्यसभा सीट को लेकर भी मुख्यमंत्री विजय के साथ बातचीत कर रही है। DMK सांसद सीवी शन्मुगम जून में राज्यसभा से रिटायर होने वाले हैं और सत्तारूढ़ गठबंधन के उस सीट पर जीतने की संभावना है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक कांग्रेस नेता ने बताया कि हम TVK से राज्यसभा सीट देने की मांग कर रहे हैं। तमिलनाडु के जिस नेता ने कांग्रेस को TVK के करीब लाने और DMK से गठबंधन टूटवाने में अहम भूमिका निभाई, उन्हें इस सीट का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है।

कांग्रेस ने TVK को सबसे पहले दिया था समर्थन

तमिलनाडु विधानसभा में पांच विधायकों वाली कांग्रेस उन शुरुआती पार्टियों में शामिल थी जिन्होंने विजय की TVK को समर्थन दिया था। 234 सदस्यीय विधानसभा में TVK को 108 सीटें मिली थीं और वह बहुमत से पीछे रह गई थी। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में DMK के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस के तहत 28 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की।

कांग्रेस ने हालांकि चुनाव के बाद TVK के साथ गठबंधन कर लिया। इस पर DMK की ओर से तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई थी। कांग्रेस के अलावा TVK ने वामपंथी दलों, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) और विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) के साथ भी गठबंधन किया।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग