
Rahul Gandhi at Golden Temple: कांग्रेस के पूर्व चीफ और वायनाड से सांसद राहुल गांधी आज अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में नतमस्तक हुए। कहने के लिए तो यह राहुल गांधी का निजी दौरा था, लेकिन पंजाब में कांग्रेस और आप सरकार के बीच जो तकरार चल रही है ऐसे में राहुल के इस दौरे के कई मायने निकाले जा रहे हैं। आज सवेरे सबसे पहले वे सुबह दस बजे श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे और वहां से सीधे श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे। इस दौरान मत्था टेकने के अलावा उन्होंने श्री हरिमंदिर साहिब में बर्तनों, लंगर और जोड़ों की सेवा की।
राहुल की निजी और आध्यात्मिक यात्रा
राहुल गांधी के पंजाब पहुंचने से पहले यहां के कांग्रेस चीफ अमरिंदर सिंह राजा ने X पर एक पोस्ट के जरिये इस बात की जानकारी देते हुए लिखा, "राहुल जी सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेकने के लिए अमृतसर साहिब आ रहे हैं। यह उनकी निजी और आध्यात्मिक यात्रा है, आइये उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वो इस यात्रा के लिए शारीरिक रूप से उपस्थित न हों। आप सभी अपना उत्साहपूर्वक समर्थन दिखा सकते हैं और अगली बार उनसे मिल सकते हैं। सतनाम श्री वाहेगुरु…।"
पंजाब में AAP और कांग्रेस के बीच तकरार
बता दें कि, कुछ दिन पहले ड्रग्स केस में कांग्रेस MLA सुखपाल सिंह खैरा गिरफ्तार हुए थे। इसके बाद यहां AAP और कांग्रेस के बीच रिश्ते काफी तवानपूर्ण हो गए हैं। दोनों पार्टियां इंडिया गठबंधन में शामिल है। ऐसे में पंजाब के सीएम मान पर कांग्रेस यह आरोप लगा रही है कि वो यहां कांग्रेस को कमजोर करना चाह रहे हैं। इसी बीच राहुल गांधी का ये पंजाब दौरा कई बड़े सवाल खड़े कर रहा हैं। कयास लगाये जा रहे हैं कि राहुल गांधी का ये दौरा 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर तय किया गया था।
Published on:
02 Oct 2023 05:15 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
