
Congress Candidate First List :भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने लोकसभा 2024 की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें कई दिग्गग चुनावी ताल ठोंकते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव समिति ने गुरुवार देर रात तक बैठक की। इस बैठक के बाद कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी में पहली सूची तैयार की।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया है कि कांग्रेस की बैठक में 10 राज्यों को लेकर प्रत्याशियों पर चर्चा हुई। छह राज्यों पर बात पूर्ण हो गई है। कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, दिल्ली और लक्षद्वीप के लिए सीटों को अंतिम रूप दे दिया गया है। अन्य चार राज्यों के सूची तैयार की जा रही है। सूची जारी करते समय कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा और कोषाध्यक्ष अजय माकन उपस्थित रहे। कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 15 सामन्य वर्ग से और 24 प्रत्याशी एससी, एसटी, ओबीसी और माइनारिटी उतारे हैं।
Congress First List : कांग्रेस ने पहली लिस्ट में वाराणसी से किसी भी प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया है। कांग्रेस को इंडिया गठबंधन में 17 सीटें मिली हैं। इसमें वाराणसी भी कांग्रेस के हिस्से में है। भारतीय जनता पार्टी ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टिकट दिया है। यहां पीएम का कौन चुनौती देगा। इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।
Updated on:
09 Mar 2024 06:29 am
Published on:
08 Mar 2024 07:22 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
