पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए आज कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। ये सूची केवल 86 उम्मीदवारों एक लिए जारी की गई है।
चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान शुरू हो चुका है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड जैसे राज्यों में प्रत्याशियों की घोषणा शुरू हो गई है। इसी कड़ी में फरवरी में होने वाले पंजाब विधानसभा के चुनाव के लिए आज कांग्रेस ने 86 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। एक नजर पूरी लिस्ट पर भी डाल लें जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू,चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई बड़े दिग्गजों के नाम शामिल हैं।
इस सूची में चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू समेत कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। सूची के अनुसार मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब एससी से चुनाव लड़ेंगे, राज्य प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ेंगे। वहीं मनसा से सिद्धू मूसेवाला, मजीठा से जगविंदर पाल सिंह (जग्गा मजीठा) चुनाव लड़ेंगे।
प्रताप सिंह बाजवा कादियान से, सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा से चुनाव लड़ेंगी। सुखजिंदर सिंह रंधावा राजा सांसी से, सुजानपुर से नरेश पूरी, पठानकोट से अमित वीज कपूरथला से राणा गुरजीत सिंह मैदान में उतरेंगे। करतारपुर एससी से चौधरी सुरिंदर सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।
बता दें कि पंजाब चुनाव केवल एक चरण में ही सम्पन्न हो जाएगा। पंजाब की कुल 117 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। वहीं 10 मार्च को मतगणना की जाएगी। पंजाब चुनावों के लिए 21 जनवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी। 28 जनवरी को नामांकन की अंतिम तिथि है जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है।
इस बार पंजाब विधानसभा चुनावों में कुल मतदाता की संख्या 20,029,646 है जिनमें से पुरुष मतदाता 42,24,288, महिला मतदाता की संख्या 39,19,334 और थर्ड जेन्डर मतदाता की संख्या 300 है।
यह भी पढ़ें : पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 की तारीख का ऐलान, जानें कब और कितने चरण में होंगे चुनाव