Video: शामली पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, आज शाम दोबारा हरियाणा पहुंचेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज उत्तर प्रदेश के शामली जिले में है। गुरुवार सुबह छह बजे शामली के एलम गांव से राहुल गांधी ने पदयात्रा शुरू की। जो अभी ऊंचागांव पहुंच चुकी है। यहां दोपहर के विश्राम के बाद शाम में भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में दोबारा प्रवेश करेगी। हरियाणा के सनौली खुर्द में गुरुवार रात्रि का विश्राम होगा। भारत जोड़ो यात्रा में शामली में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता, नेता और स्थानीय लोग शामिल हुए। देंखे वीडियो।
यह भी पढ़ें - राहुल गांधी की टीशर्ट एक दिन म्यूजियम में रखी जाएगी, लोग देखा करेंगे: राकेश टिकैत