16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘हिंदुस्तान में कब्र की जगह नहीं मिलेगी!’ हुमायूं कबीर के ‘बाबरी’ प्लान पर नवनीत राणा की चेतावनी

नवनीत राणा ने कहा कि हमारे महाराज का कहना है कि संतों की माला के साथ हाथों में भाला होना भी चाहिए। वह महाराष्ट्र की बेटी है और वह माला के साथ तलवार लेकर भी मैदान में उतरी है।

2 min read
Google source verification

नवनीत राणा ने हुमायूं कबीर को दी चेतावनी

महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी की फायरब्रांड नेता नवनीत राणा एक बार फिर अपने बयान की वजह से सुर्खियों में छाई है। बीजेपी नेता नवनीत ने इस बार पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बना रहे हुमायूं कबीर को कड़ी चेतावनी दी है। मध्य प्रदेश में बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलने के बाद पूर्व सांसद नवनीत राणा ने कहा कि बाबरी बनाने वालों को हिंदुस्तान में कब्र की जगह नहीं मिलेगी।

हम तुम्हें वहां आकर बताएंगे हिंदू की ताकत

नवनीत राणा ने कहा कि हमारे महाराज का कहना है कि संतों की माला के साथ हाथों में भाला होना भी चाहिए। वह महाराष्ट्र की बेटी है और वह माला के साथ तलवार लेकर भी मैदान में उतरी है। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग कहते हैं हम पश्चिम बंगाल में बाबरी बनाएंगे, उन्हें कहना चाहती हूं याद रखना तुम्हें तुम्हारी कब्र के लिए हिंदुस्तान में जगह भी नहीं मिलेगी। बीजेपी ने कहा कि देश में तुम सिर्फ शुरुआत करो, हम हिंदू की ताकत क्या है, वह हम तुम्हें वहां आकर बताएंगे।

बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल

आपको बता दें कि बीते साल 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर विवाद ​छिड़ा हुआ है।​ पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बाबरी मस्जिद के निर्माण का मुद्दा एक बार फिर छाया हुआ है। पिछले साल तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव रखी थी। हुमायूं कबीर के नेतृत्व में इस बाबरी का कंस्ट्रक्शन का काम 11 फरवरी को शुरू हुआ।

11 एकड़ में तैयार होगी मस्जिद

हुमायूं कबीर ने दावा किया है कि 10 एकड़ की जमीन पर बाबरी मस्जिद बनाई जा रही है। इसमें 50 से 55 करोड़ रुपए की लागत आएगी। बताया जा रहा है कि इसमें करीब 12,000 लोग एक साथ नमाज अदा कर पाएंगे। टीएमसी से निकाले जाने के बाद हुमायूं कबीर ने 'जनता उन्नयन पार्टी' की नई पार्टी का गठन किया है।