
Bhupen Kumar Borah (File Photo)
असम (Assam) में जल्द ही विधानसभा चुनाव (Assembly Election) होने वाले हैं, लेकिन चुनाव से पहले ही कांग्रेस (Congress) के दिग्गज नेता भूपेन कुमार बोरा (Bhupen Kumar Borah) ने आज, सोमवार, 16 फरवरी को पार्टी छोड़ दी है। बोरा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को इस्तीफा पत्र भेजकर पार्टी छोड़ने की सूचना दी। बोरा असम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हालांकि अब उन्होंने इस मामले में यू-टर्न ले लिया है।
बोरा ने अब अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद ही उन्होंने पार्टी छोड़ने का अपना फैसला वापस लेकर सभी को चौंका दिया है।
बोरा 32 साल से कांग्रेस में हैं। उन्होंने बताया कि उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंच रही थी और इसी वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर भी गंभीर आरोप लगाए और दावा किया कि उन्हें नज़रअंदाज़ किया जा रहा था और उचित सम्मान नहीं मिल रहा था। हालांकि बोरा के कांग्रेस छोड़ते ही असम कांग्रेस में खलबली मच गई। मौजूदा अध्यक्ष गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) समेत कई वरिष्ठ नेता बोरा को मनाने की कोशिश की और उनकी कोशिशों के असर से बोरा ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है।
Updated on:
16 Feb 2026 04:39 pm
Published on:
16 Feb 2026 03:27 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
