
कांग्रेस का शिवकुमार-सिद्दरमैया को दिल्ली आने का निर्देश, शिवकुमार का इनकार, कहा - फैसला आलाकमान पर छोड़ा
कर्नाटक के नए सीएम के चुनाव में घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं। कांग्रेस आलाकमान की तरफ से नियुक्त तीनों पर्यवेक्षकों ने चुने गए 132 विधायकों की राय ली है। वोटिंग के जरिए विधायकों की राय ली गई। इसी के साथ तीनों पर्यवेक्षक बेंगलुरू से वापस दिल्ली आ रहे हैं। काग्रेस आलाकमान ने डीके शिवकुमार और सिद्दरमैया को दिल्ली आने का निर्देश जारी किया है। पर शिवकुमार ने अभी तक दिल्ली जाने का कोई फैसला नहीं लिया। उन्होंने कहाकि, आलाकमान तय करेगा। बताया जा रहा है कि, अब AICC में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सामने बैलेट बाक्स के जरिए होगी राय शुमारी होगी। कांग्रेस सांसद व नेता के. सी. वेणूगोपाल और कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला भी दिल्ली वापसी कर रहे हैं। बताया जा रहा है सीएम पद के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान 17 मई को होगा। और शपथ ग्रहण समारोह 18 मई को होगा।
पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया फैसला - शिवकुमार
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहाकि, हमने एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया है। हम इसे पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया है। मैंने दिल्ली जाने का फैसला नहीं किया है,मेरा आज जन्मदिन है तो यहां पर पूजा है और मैं मंदिर जाऊंगा।
पर्यवेक्षक कर्नाटक से दिल्ली लौटेंगे
कर्नाटक के लिए नया सीएम चुनने में मदद करने के लिए कांग्रेस ने तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए। जिनमें महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे, जितेंद्र सिंह (एआईसीसी जीएस) और दीपक बाबरिया (पूर्व एआईसीसी जीएस) शामिल है। सूचना है कि, आज AICC के पर्यवेक्षक कर्नाटक से दिल्ली लौट आएंगे।
रिपोर्ट तैयार कांग्रेस अध्यक्ष देंगे - पर्यवेक्षक भवर जितेंद्र सिंह
सभी विधायकों से राय ली गई है। हम अब दिल्ली जा रहे हैं, हम रिपोर्ट बनाकर कांग्रेस के अध्यक्ष को पेश करेंगे। विधायक दल का नेता कौन होगा यह अध्यक्ष तय करेंगे।
18 मई को होगा नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह
बताया जा रहा है कि, डी के शिवकुमार और सिद्दरमैया में से ही किसी एक का सीएम बनने की संभावना है। शिवकुमार और सिद्दरमैया दोनों का दावा मजबूत है। दोनों ही गांधी परिवार के बेहद करीब हैं। नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 18 मई यानी गुरुवार को होने की उम्मीद है।
135 सीट पर कांग्रेस का परचम लहराया
कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटें में से 135 सीट पर कांग्रेस, 66 सीट पर भाजपा, 19 सीट पर जनता दल (सेक्युलर), दो सीटों पर निर्दलीय और एक-एक सीट पर कल्याण राज्य प्रगति पक्ष और सर्वोदय कर्नाटक पक्ष को जीत हासिल हुई है।
Updated on:
15 May 2023 10:27 am
Published on:
15 May 2023 10:22 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
