
Congress Working Committee Meeting will be on 28 August when Gandhi Family in Britain
Congress New President: कांग्रेस में सत्ता परिवर्तन की आहट तेज हो गई है। माना जा रहा है कि 24 साल बाद कांग्रेस के अगले अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर के हो सकते है। 28 अगस्त को कांग्रेस की सबसे प्रमुख विंग कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की मीटिंग होगी। इस मीटिंग में कांग्रेस के अगले अध्यक्ष के चुनाव का ऐलान हो सकता है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने इस बात की जानकारी दी है।
लेकिन कांग्रेस के सत्ता परिवर्तन के ऐलान के दौरान गांधी परिवार देश में नहीं होगा। जी हां, 28 अगस्त को होने वाली कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के दौरान कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी भारत में नहीं होंगी। सोनिया गांधी के इलाज के सिलसिले में ये सभी विदेश की यात्रा पर होंगे। हालांकि सीडब्ल्यूसी की मीटिंग में ये सभी वर्चुअली शामिल होंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए विदेश यात्रा करेंगी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस अध्यक्ष के साथ यात्रा करेंगे।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी देश में मौजूद नहीं हो सकती हैं, जब कांग्रेस नेता अगले पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए बैठेगी, क्योंकि वह चेकअप के बाद अपनी बीमार मां की से मिलने जाएंगी। हालांकि, राहुल गांधी 4 सितंबर को महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में पार्टी की मेगा रैली को संबोधित करने के लिए लौटेंगे।
सात सितंबर से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा होगी शुरू
इसके बाद 7 सितंबर को कन्याकुमारी से पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का नेतृत्व करने की भी उम्मीद है। यह अभी तक ज्ञात नहीं है कि प्रियंका गांधी 4 सितंबर को 'महंगई पर हल्ला बोल' रैली के लिए वापस आएंगी या नहीं। वरिष्ठ नेताओं आनंद शर्मा, गुलाम नबी आजाद और अब जयवीर शेरगिल के पार्टी के प्रमुख पदों से इस्तीफा देने से कांग्रेस आंतरिक संकट का सामना कर रही है।
इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस के अगले अध्यक्ष बनने की संभावना प्रबल हो गई है। जानकारों के अनुसार गहलोत का दावा सबसे मजबूत है। लेकिन उनकी दावेदारी के बाद राजस्थान में सचिन पायलट खेमे ने चुप्पी साध ली है। इधर सितंबर में कांग्रेस के दो बड़े कार्यक्रम होने वाले हैं - 'महंगाई पर हल्ला बोल' रैली और राष्ट्रव्यापी 'भारत जोड़ यात्रा' - और सोनिया गांधी के दोनों कार्यक्रमों में मौजूद रहने की संभावना नहीं है, हालांकि राहुल गांधी होंगे।
कांग्रेस ने अगले पार्टी अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम तय करने के लिए 28 अगस्त को अपनी कार्यसमिति की बैठक बुलाई है। के.सी. वेणुगोपाल, महासचिव (संगठन) ने ट्वीट कर कहा, "अगले कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की तिथियों को तय करने के लिए 28 अगस्त को 3 बजे सीडब्ल्यूसी की एक वर्चुअल बैठक होगी।" मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिपावली तक कांग्रेस के नए अध्यक्ष की घोषणा होगी।
Updated on:
25 Aug 2022 07:10 am
Published on:
24 Aug 2022 11:17 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
