6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Karnataka: कॉन्स्टेबल ने पत्नी को किया 150 बार फोन, नहीं उठाई तो उतारा मौत के घाट

Constable killed her wife: प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी शख्स अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। वह अक्सर अपनी पत्नी के फोन को चेक करता था और उसे कॉल करने वाले उसके दोस्तों से उसके बारे में सवाल करता था।

3 min read
Google source verification
 Constable called  wife 150 times killed her when she didn't answerConstable killed her wife: प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी शख्स अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। वह अक्सर अपनी पत्नी के फोन को चेक करता था और उसे कॉल करने वाले उसके दोस्तों से उसके बारे में सवाल करता था।

कर्नाटक में एक सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि महिला ने अपने पति का फोन नहीं उठाया। दरअसल, ये घटना कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के नजदीक स्थित एक शहर का है, जहां एक कांस्टेबल ने अपनी पत्नी को 150 बार फोन किया। लेकिन जब पत्नी ने उसका फोन नहीं उठाया तो उसने पहले 230 किलो मीटर का सफर तय किया फिर ससुराल पुहंचकर पत्नी की हत्या कर दी।

पत्नी के चरित्र पर शक करता था पति

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी शख्स अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। वह अक्सर अपनी पत्नी के फोन को चेक करता था और उसे कॉल करने वाले उसके दोस्तों से उसके बारे में सवाल करता था। रविवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद आरोपी सिपाही ने अपना आपा खो दिया और चामराजनगर शहर से 230 किमी की यात्रा कर अपनी पत्नी के पैतृक घर होसकोटे पहुंचा। यहां पर उसने पहले कीटनाशक पीया फिर पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने जानकारी दी है कि फिलहाल आरोपी की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे हिरासत में लिया जाएगा।

कॉलेज के पुरुष साथियों के साथ घूमने का आरोप

पुलिस के अनुसार, किशोर को प्रतिभा के चरित्र पर संदेह था और वह नियमित रूप से उसके मैसेज और कॉल डिटेल्स को चेक करता था, उसे मैसेज भेजने या उससे बात करने वाले हर शख्स के बारे में पूछताछ करता था। वह अपनी पत्नी पर यह भी आरोप लगाता था कि वह अपने कॉलेज के कुछ पुरुष साथियों के साथ घूमती थी।

रविवार शाम को किशोर ने प्रतिभा को फोन किया और किसी बात पर उसे डांटने लगा। जब प्रतिभा रो रही थी तो उसकी मां वेंकटलक्ष्मम्मा ने फोन उठाया और कॉल काट दी और प्रतिभा से कहा कि अगर वह रोती रही तो उसके नवजात शिशु के स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रतिभा किशोर की कॉल अटेंड न करें।

कुछ दिनों पहले दिया था बेटे को जन्म

बता दें कि बीई कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट प्रतिभा बेट्टाहलासुर ग्राम पंचायत के सचिव सुब्रमणि की छोटी बेटी थी। उन्होंने 13 नवंबर, 2022 को किशोर से शादी की। किशोर कोलार जिले के वीरपुरा से हैं। 24 वर्षीय मृतका ने 11 दिन पहले होसकोटे के पास कलाथुर गांव में लड़के को जन्म दिया था।

आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाने की मांग

इसके बाद अगली सुबह प्रतिभा को पता चला कि किशोर ने उसे 150 बार फोन किया था। प्रतिभा ने इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दी। पुलिस के मुताबिक, किशोर सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे प्रतिभा के पैतृक घर पहुंचा। जब वह घर आया तो वेंकटलक्ष्मम्मा छत पर जा रही थी। प्रतिभा और बच्चा घर की पहली मंजिल पर थे। पुलिस ने बताया कि किशोर ने पहले कीटनाशक पीया और फिर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उसने दुपट्टे से गला घोंटकर प्रतिभा की हत्या कर दी।

वेंकटलक्ष्मम्मा नीचे आईं और दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। खतरे को भांपते हुए उसने खटखटाना जारी रखा और किशोर से दरवाजा खोलने को कहा। इसके बाद उसने मौके से भागने से पहले अपनी पत्नी की मां से कहा कि मैंने उसे मार डाला, मैंने उसे मार डाला। मृतका के पिता सुब्रमणि ने किशोर के लिए आजीवन कारावास की सजा की मांग की है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि किशोर की मां उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान कर रही थी। पिता की शिकायत के आधार पर किशोर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: महुआ मोइत्रा के खिलाफ लोकपाल ने CBI को दिए जांच के आदेश, भाजपा सांसद का दावा