27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Constitution Day: 26 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है भारतीय संविधान दिवस? हर एक भारतीय को जाननी चाहिए ये 10 बातें

Constitution Day 2024 Interesting Facts: भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। आइए जानते हैं संविधान से जुड़ी 10 बड़ी बातें-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 25 Nov 2024, 6:21 PM IST

Indian Constitution day Important Facts

Indian Constitution day Important Facts

Constitution Day 2024 Quiz: भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। हर साल 26 नवंबर का दिन देश के सभी नागरिकों के लिए बेहद खास दिन होता है। साल 1949 में 26 नवंबर को भारत की संविधान सभा ने हमारे देश के संविधान को अपनाया था। डॉ. भीमराव अंबेडकर (Bhimrao Ramji Ambedkar) को संविधान निर्माता के रूप में याद किया जाता है। बता दें कि संविधान 26 जनवरी, 1950 से लागू हुआ। इस संविधान ने भारत को एक समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाया। इस दिन संविधान के महत्व को याद किया जाता है। स्कूल-कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों में कार्यक्रम होते हैं और निबंध, भाषण और क्विज़ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। आइए जानते हैं संविधान से जुड़ी 10 बड़ी बातें-

भारतीय संविधान से जुड़ी 10 बड़ी बातें-

1. भारत के संविधान को बनाने में 2 साल, 11 महीना, 18 दिन का समय लगा।

2. भारतीय संविधान में नागरिकों को छह मौलिक अधिकार और 11 मौलिक कर्तव्य हैं दिए गए हैं।

3. भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। तब से ही भारत एक गणतंत्र देश बना था।

4. भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।

5. भारत में पहला संविधान दिवस 2015 में मनाया गया था। तब से हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।

6. भारत के संविधान की 'प्रस्तावना' संविधान का सार है। यह संविधान के उद्देश्यों को बताती है, इसे ही संविधान की आत्मा भी कहते हैं।

7. डॉ. भीमराव अंबेडकर को संविधान निर्माता कहा जाता है। वे संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष भी थे।

8. संविधान में पहला संशोधन साल 1951 में हुआ और तब से संविधान में बदलाव होते रहे हैं।

9. संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई थी। यह संविधान निर्माण की शुरुआत थी।

10. भारत के संविधान को 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया। यह एक ऐतिहासिक दिन था और इसी दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें: संविधान की प्रस्तावना से नहीं हटेंगे ‘समाजवाद’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द, Supreme court ने सुनाया फैसला