15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना की चपेट में डॉक्टर्स भी, दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ समेत कई शहरों में 1000 से ज्यादा हुए संक्रमित

देशभर में कोरोना वायरस के खतरे के बीच डॉक्टरों पर इसका कहर टूटा है। देश के कई शहरों में बड़ी संख्या में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ कोविड की चपेट में आ रहा है। अब तक देशभर के कई शहरों में 1000 से ज्यादा डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाया जा चुका है।

3 min read
Google source verification
Coronavirus In India 1000 Doctor and Medical Staff Covid Infected In Many states of Country

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus In India ) का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कई राज्यों में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। बिगड़ते हालातों और कोरोना पर काबू करने के लिए केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक कड़े प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। लेकिन कोरोना की रफ्तार में और तेजी देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटे में देश में 56 फीसदी की रफ्तार के कोरोना के नए मामलों में इजाफा हुआ है। 90 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित बताए जा रहे हैं। वहीं कोरोना से जंग में सबसे आगे रहने वाले हेल्थ वॉरियर्स ( Health Worriors ) यानि डॉक्टर्स भी कोरोना की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। देशभर के कई शहरों में 1000 से ज्यादा डॉक्टर कोरोना का शिकार हो चुके हैं।

देश में कोरोना की तीसरी लहर ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कोविड के मामलों में तेजी बढ़ोतरी हो रही है। खास बात यह है कि तीसरी लहर में डॉक्टर भी तेजी से संक्रमित हो रहे हैं। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, पटना, चंडीगढ़, लखनऊ और पटियाला में बड़ी संख्या में चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ कोरोना से संक्रमित मिला है। देशभर में अब तक 1000 से ज्यादा डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ कोरोना पॉजिटिव हो चुका है।

यह भी पढ़ेँः Coronavirus In India: कोरोना की घातक रफ्तार के बीच कई राज्यों में आज से कड़ी पाबंदियां लागू, जानिए कहां-क्या सख्ती

दूसरी लहर में 2000 डॉक्टरों ने गंवाई जान

देश में कोरोना की दूसरी लहर भयानक थी। इस दौरान भी डॉक्टरों पर इसका कहर बरपा और करीब 2000 डॉक्टरों ने इस घातक बीमारी के चलते अपनी जान गंवाई। आईएमए ने दूसरी लहर के दौरान डॉक्टरों की मौत के आंकड़े जारी किए। IMA के मुताबिक जनता में मृत्यु दर की तलना में हेल्थ वर्कर्स में मृत्युदर ज्यादा है। यही नहीं दूसरी लहर में करीब 10 हजार डॉक्टर संक्रमित हुए थे।


मुंबई

- महाराष्ट्र सबसे ज्यादा संक्रमित डॉक्टर संक्रमित है।
- अब तक 230 रेजिडेंट डॉक्टरों पॉजिटव आ चुके हैं।
- मुंबई सबसे संकमित शहर है, यही वजहहै कि यहां बड़ी संख्या में डॉक्टर संक्रमित हो रहे हैं।
- बीते 3 दिन में अलग अलग अस्पतालों में 260 रेजिडेंट डॉक्टर संक्रमित हुए हैं।
- अकेले गुरुवार को सियोन हॉस्पिटल में 30 रेजिडेंट डॉक्टर संक्रमित मिले।

चंडीगढ़

- चंडीगढ़ में डॉक्टरों पर कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है
- 2 दिनों में 196 डॉक्टर और कर्मचारी संक्रमित
- PGI में अब तक 146 डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ संक्रमित मिला है।
- कुछ और अस्पतालों में 50 डॉक्टर संक्रमित हुए हैं।

रांची

- झारखंड में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है
- 179 डॉक्टर्स-मेडिकल स्टाफ संक्रमित हो चुके हैं
- सूबे के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में बुधवार को कोरोना के रिकॉर्ड केस मिले
- यहां डॉक्टर और नर्स समेत 179 स्वास्थ्य कर्मियों संक्रमित पाए गए हैं
- प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3553 नए केस मिले हैं

दिल्ली

- राजधानी में कोरोना तेजी पैर पसार रहा है
- चार अस्पतालों में 120 डॉक्टर कोरोना की चपेट में आ चुके हैं
- दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में कम से कम 50 डॉक्टर संक्रमित हुए हैं
- सफदरगंज में भी 26 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं
- राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पिछले कुछ दिनों में 45 हेल्थ केयर वर्कर्स कोरोना की चपेट में आए हैं, इनमें 38 डॉक्टर शामिल हैं।
- हिंदू राव अस्पताल में करीब 20 डॉक्टर कोरोना की चपेट में आ चुके हैं
- लोकनायक हॉस्पिटल में 7 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं

पटना

- बिहार के पटना स्थित एनएमसीएच (NMCH) में लगातार डॉक्टर्स कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं
- यहां अब तक 200 डॉक्टर संक्रमित हो चुके हैं
- अकेले NMCH में 59 डॉक्टर संक्रमित मिले
- सोमवार को यहां 133 डॉक्टर और मेडिकल स्टूडेंट के सैंपल लिए गए थे, इनमें 72 लोग पॉजिटिव पाए गए थे
- इससे पहले रविवार को 96 डॉक्टर और मेडिकल के स्टूडेंट संक्रमित मिले थे

कोलकाता

- पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी डॉक्टरों संक्रमण तेजी से फैल रहा है
- अब तक 70 डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ संक्रमित पाया जा चुका है।
- यहां एन आर एस अस्पताल में लगभग 70 डॉक्टर और नर्स कोरोना संक्रमित पाए गए हैं
- कोलकाता के चित्तरंजन शिशु सदन अस्पताल और कई दूसरे अस्पतालों में भी कई डॉक्टरों के संक्रमित होने का मामला सामने आया है।

लखनऊ

- यूपी में कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं।
- यहां मेदांता अस्पताल में मेडिकल स्टाफ के 25 सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं
- इन 25 लोगों में एक डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ भी शामिल है
- दरअसल शनिवार को सरकार ने मेदांता के सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच का आदेश दिया था।

यह भी पढ़ेँः Delhi Corona Case: राजधानी में कोरोना का विस्फोट, बीते 24 घंटे में सामने आए 10665 केस, 8 लोगों ने गंवाई जान

पटियाला


- पटियाला मेडिकल कॉलेज में 100 स्टूडेंट्स कोरोना संक्रमित पाए गए हैं
- इसके बाद हॉस्टल में रह रहे सभी छात्रों को जल्द से जल्द हॉस्टल छोड़ने के लिए कहा गया है
- पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री राज कुमार वेरका ने इसकी पुष्टि की है
- हालांकि अन्य छात्रों को भी जांच के लिए कहा गया है, ऐसा माना जा रहा है संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो सकता है।