Coronavirus Update केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 265 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि शनिवार को 226 मामले सामने आए थे।
दुनिया में कोरोनावायरस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। चीन, जापान सब परेशान है। बताया जा रहा है कि, भारत के गुजरात राज्य में कोरोनावायरस के खतरनाक सब-वैरिएंट XBB.1.5 का पहला केस भी मिल गया है। केंद्र सरकार, स्वास्थ्य मंत्री और उसके अफसरान सब कोरोनावायरस को काबू करने के लिए नई योजनाएं बना रहे हैं। बावजूद इसके भारत में कोविड-19 के 265 नए मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को जानकारी देते हुए कहाकि, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 265 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि शनिवार को 226 मामले सामने आए थे।
एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 2,706 हो गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,706 हो गई है, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.01 प्रतिशत है। वर्तमान में वीकली पॉजिटिव रेट 0.15 प्रतिशत है, जबकि डेली पॉजिटिव रेट 0.17 प्रतिशत है।
देश में कोरोनावायरस रिकवरी रेट 98.80 फीसद हुआ
बीते 24 घंटे में, कोरोनावायरस से पीड़ित 1,209 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। जिससे कोविड से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,41,45,238 हो गई है। नतीजतन, भारत का रिकवरी रेट 98.80 प्रतिशत हो गया है।
कोविड-19 वैक्सीनेशन कवरेज करीब 220.10 करोड़ हुआ
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि इसी अवधि में, देशभर में कुल 1,57,671 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या 91.09 करोड़ से अधिक हो गई। पिछले 24 घंटों में दिए गए 64,239 वैक्सीन के साथ, भारत का कोविड-19 वैक्सीनेशन कवरेज रविवार सुबह तक 220.10 करोड़ से अधिक हो गया।